Ro no D15139/23

दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण हेतु आवेदन आमंत्रित   हितग्राही 19 मई तक जमा कर सकते हैं दस्तावेज

कोरबा 14 मई 2026/जिला प्रशासन द्वारा जिले के समस्त दिव्यांगजनों को स्वावलंबी बनाने और उनके जीवन को सुगम बनाने के उद्देश्य से एक विशेष पहल शुरू की गई है। इस योजना के अंतर्गत जिले के जरूरतमंद दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकतानुसार कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण निःशुल्क वितरित किए जाएंगे। विशेष रूप से, जिन दिव्यांगजनों के हाथ या पैर कटे हुए हैं, उनके लिए माप लेकर विशेष रूप से तैयार किए गए नकली हाथ और पैर  भी प्रदान किए जाएंगे।
जिले के समस्त पात्र दिव्यांगजन अथवा उनके अभिभावक अपने आवश्यक दस्तावेज 19 मई तक अनिवार्य रूप से संबंधित कार्यालयों में जमा कर सकते हैं। सुविधा हेतु आवेदन जमा करने के लिए विभिन्न स्थानों को अधिकृत किया गया है। आप अपने क्षेत्र के वार्ड पार्षद अथवा ग्राम पंचायत सरपंच-सचिव के पास दस्तावेज जमा कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त कार्यालय नगर पालिक निगम कोरबा एवं इसके समस्त जोन कार्यालयों, संबंधित मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत तथा मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत में भी आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
आवेदन के साथ दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और दो पासपोर्ट साइज फोटो की छायाप्रति संलग्न करना अनिवार्य है। प्रशासन द्वारा अपील की जाती है कि जिले के अधिक से अधिक दिव्यांगजन इस योजना का लाभ उठाने के लिए समय सीमा के भीतर अपने दस्तावेज जमा करें, ताकि समय पर कृत्रिम अंगों का निर्माण और उपकरणों का वितरण सुनिश्चित किया जा सके।
  • Related Posts

    जय सिंघाड़ा सती मछुआ सहकारी समिति उमरेली के संचालक मंडल सदस्यों के निर्वाचन हेतु कार्यक्रम जारी

      कोरबा 09 जून 2026/जय सिंघाड़ा सती मछुआ सहकारी समिति मर्यादित उमरेली पंजीयन क्रमांक 121 जिला कोरबा के संचालक मंडल सदस्यों के निर्वाचन हेतु चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया गया…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन – 1076‘‘ का शुभारंभ जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निराकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल जिले में प्रथम दिन 32 आवेदन हुए प्राप्त

      कोरबा 09 जून 2026/मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर से प्रदेशवासियों की सरकार तक पहुंच को और अधिक सरल, सुलभ एवं प्रभावी बनाने के…

    Read more

    NATIONAL

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    जिस ऑयल टैंकर पर थे 24 भारतीय, अमेरिका ने किया अटैक, नाकेबंदी तोड़ने का लगाया आरोप; हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू

    जिस ऑयल टैंकर पर थे 24 भारतीय, अमेरिका ने किया अटैक, नाकेबंदी तोड़ने का लगाया आरोप; हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू

    तृणमूल नेता सब्यसाची दत्ता देर रात गिरफ्तार, जबरन वसूली और जान मारने की धमकी देने का आरोप

    तृणमूल नेता सब्यसाची दत्ता देर रात गिरफ्तार, जबरन वसूली और जान मारने की धमकी देने का आरोप

    हत्या के प्रयास के आरोपी खान सर को राहत, कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक

    हत्या के प्रयास के आरोपी खान सर को राहत, कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक

    राज्यसभा चुनाव: मध्य प्रदेश में क्यों टेंशन में आ गई कांग्रेस? जानें विधायकों का गणित

    राज्यसभा चुनाव: मध्य प्रदेश में क्यों टेंशन में आ गई कांग्रेस? जानें विधायकों का गणित