Ro no D15139/23

एचपीवी वैक्सीनेशन एवं शिशु संरक्षण माह का हुआ शुभारंभ

कोरबा 18 मार्च 2026/रानी धनराज कुंवर देवी शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोरबा में गत दिवस एचपीवी वैक्सीनेशन एवं शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ   संजू देवी राजपूत महापौर नगरपालिक निगम कोरबा के द्वारा किया गया।
महापौर  राजपूत ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि एचपीवी वैक्सीनेशन बालिकाओं को सर्वाईकल कैंसर जैसी गंभीर बिमारी से बचाने में महत्वपूण भूमिका निभाता है तथा शिशु संरक्षण माह के महत्व पर प्रकाश डॉलते हुए कहा इस दौरान बच्चों के संपूर्ण टीकाकरण , विटामिन ए खुराक एवं आयरन फोलिक एसिड एवं पोषण संबंधी सेवाये सुनिश्चित किये जाने से बच्चों का सर्वार्गीण विकास संभव हो पाता है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने एचपीवी वैक्सीनेशन तथा शिशु संरक्षण माह के बारे में विस्तार से बताया गया।शिशु संरक्षरण माह के संबंध में उन्होने बताया कि शिशु संरक्षण माह (विटामिन “ए“ अनुपूरण कार्यक्रम )17 मार्च से 21 अप्रेल 2026 तक आयोजित किया जायेगा। इस दौरान शिशु स्वास्थ्य संवर्धन से संबंधित राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की गतिविधियों सफल संचालन व सेवाओं की प्रदायगी का सुदृढ़िकरण किया जाएगा। प्रत्येक मंगलवार तथा शुक्रवार को समस्त शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के ऑंगबाड़ी केन्द्रो/टीकाकरण केन्द्रों में निर्धारित सत्रों में 9 माह से 59 माह तक के बच्चों को विटामिन “ए“ तथा 6 माह से 59 माह तक के बच्चों को आई.एफ.ए.सीरप पिलाया जायेगा। साथ ही टीकाकरण से छूटे हुए तथा नियमित टीकाकरण के लक्षित बच्चों को टीके, एनिमिया स्क्रीनिंग तथा स्तनपान संवर्धन संबंधित गतिविघियॉ किये जायेगें। बच्चों को विटामिन “ए“की दवा की नियमित खुराक प्रत्येक 6 माह में एक बार 5 वर्ष तक पिलाने से बच्चों में रतौंधी, श्वांस संक्रमण , बुखार तथा कुपोषण की संभावना कम हो जाती है साथ ही आई.एफ.ए.(आयरन फोलिक एसिड) सीरप खून की कमी को दूर करने में सहायक होता है।
जिले के नागरिको और जनप्रतिनिधियों से अपील है कि अपने क्षेत्र के पात्र किशोरियों का एचपीवी वैक्सीनेशन तथा  0 से 59 माह तक के बच्चो (बालक/बालिकाओं) को निर्धारित सत्रों में ऑगनबाड़ी केन्द्र/स्वास्थ्य केन्द्र ले जाकर आयु अनुसार विटामिन “ए“ तथा आई.एफ.ए. की दवा पिलावें।
  • Related Posts

    दिशा समिति की बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और गुणवत्ता पर दिया गया जोर

    रायपुर 07जुलाई 2026/ जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सोमवार को जिला कार्यालय कोंडागांव के सभाकक्ष में बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप, कांकेर सांसद श्री भोजराज नाग,…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से अलंकृत किए जाने पर दी बधाई

    रायपुर 7 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से अलंकृत किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी…

    Read more

    NATIONAL

    अमित शाह ने कोलकाता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 फुट ऊंची प्रतिमा का किया शिलान्यास

    अमित शाह ने कोलकाता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 फुट ऊंची प्रतिमा का किया शिलान्यास

    बंगाल में अमित शाह की घोषणा, UCC लागू करने की तैयारी, CAA की प्रक्रिया होगी तेज

    बंगाल में अमित शाह की घोषणा, UCC लागू करने की तैयारी, CAA की प्रक्रिया होगी तेज

    UP विधानसभा चुनाव में 100 सीटों पर दलित दांव! मायावती के वोट बैंक पर अखिलेश की नजर,बसपा में हलचल

    UP विधानसभा चुनाव में 100 सीटों पर दलित दांव! मायावती के वोट बैंक पर अखिलेश की नजर,बसपा में हलचल

    नयी दिल्ली में समीक्षा बैठक : अमित शाह का आदेश- अवैध कोयला खनन रोकें, सीआइएसएफ करे शक्तियों का इस्तेमाल

    नयी दिल्ली में समीक्षा बैठक : अमित शाह का आदेश- अवैध कोयला खनन रोकें, सीआइएसएफ करे शक्तियों का इस्तेमाल

    इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू का दावा- अमेरिका ही नहीं, भारत भी हमारे साथ

    इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू का दावा- अमेरिका ही नहीं, भारत भी हमारे साथ

    ममता बनर्जी ने भाजपा सरकार पर लगाये कई आरोप, कहा- मुझे हाउस अरेस्ट कर रखा है

    ममता बनर्जी ने भाजपा सरकार पर लगाये कई आरोप, कहा- मुझे हाउस अरेस्ट कर रखा है