Ro no D15139/23

जिले में महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल, स्व-सहायता समूहों से सैकड़ों महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

प्रधानमंत्री आवास योजना बनी ’महिला सशक्तिकरण’ का आधार

अम्बिकापुर 07 मार्च 2026/  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सरगुजा जिले की महिलाओं ने यह साबित कर दिया है कि वे अब केवल चूल्हे-चौके तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मुख्य धुरी बन चुकी हैं। जिले में ’बिहान’ और ’प्रधानमंत्री आवास योजना’ के संगम ने एक ऐसी आर्थिक क्रांति को जन्म दिया है, जिसने ग्रामीण महिलाओं को निर्माण क्षेत्र का बड़ा उद्यमी बना दिया है।

निर्माण क्षेत्र में महिलाओं का दबदबा

सरगुजा जिले में महिला सशक्तिकरण का एक अनूठा मॉडल उभर कर सामने आया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे मकानों ने महिलाओं के लिए व्यवसाय के नए द्वार खोले हैं। जिले की 650 से अधिक महिलाएं आज 1000 से ज्यादा सेंट्रिंग प्लेट सेटों का सफल व्यवसाय कर रही हैं। इतना ही नहीं, निर्माण की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए 271 महिलाएं ईंट निर्माण और 24 महिलाएं सीमेंट-छड़ के व्यवसाय में अपनी धाक जमा चुकी हैं।

संघर्ष से स्वावलंबन की बनीं प्रेरणा

लुण्ड्रा विकासखंड के ग्राम पडोली की देवराजो दीदी आज सरगुजा की नारी शक्ति का चेहरा बन चुकी हैं। 2016 में एक साधारण गृहणी के रूप में ससुराल आईं देवराजो ने आर्थिक तंगी को मात देने के लिए ’एकता स्व-सहायता समूह’ का दामन थामा। किराना दुकान से शुरुआत करने वाली देवराजो ने समय की मांग को पहचाना और प्रधानमंत्री आवास योजना के बढ़ते कार्यों को देखते हुए सेंट्रिंग प्लेट रेंटल का काम शुरू किया। आज देवराजो घर बैठे सालाना 2.50 लाख रुपये की आय अर्जित कर रही हैं। वे कहती हैं, “सरकार की योजनाओं ने हमें न केवल पैसा दिया, बल्कि समाज में सिर उठाकर जीने का हौसला भी दिया है।“

जिले में महिलाएं बन रही हैं ’लखपति दीदी’
जिला प्रशासन के प्रयासों और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में जिले में अब तक 319 महिलाएं ‘लखपति दीदी’ की श्रेणी में शामिल होकर आर्थिक सशक्तिकरण की मिसाल बन चुकी हैं। ये वे महिलाएं हैं जिन्होंने विभिन्न स्वरोजगार गतिविधियों के माध्यम से अपनी वार्षिक आय एक लाख रुपये से अधिक तक पहुंचाई है।

स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं निर्माण एवं आजीविका आधारित व्यवसायों में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। जिले में 650 से अधिक महिलाएं सेंट्रिंग प्लेट व्यवसाय से जुड़कर निर्माण कार्यों में उपयोग होने वाली सामग्री उपलब्ध करा रही हैं, जिससे उन्हें नियमित आय प्राप्त हो रही है।

इसके अलावा 271 महिलाएं ईंट निर्माण व्यवसाय में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। यह कार्य ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के लिए रोजगार का महत्वपूर्ण साधन बन गया है और इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़े हैं।

इसी प्रकार 12 महिलाओं द्वारा मिक्सर मशीन व्यवसाय का सफल संचालन किया जा रहा है, जिससे निर्माण कार्यों में उपयोग होने वाली सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं और महिलाओं को निरंतर आय का स्रोत मिल रहा है।

विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से सरगुजा जिले की महिलाएं न केवल आत्मनिर्भर बन रही हैं, बल्कि समाज में महिला सशक्तिकरण का सशक्त उदाहरण भी प्रस्तुत कर रही हैं। शासन की योजनाओं और स्व-सहायता समूहों के सहयोग से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिल रही है।

नारी शक्ति को नमन
कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने महिला दिवस पर जिले की सभी कर्मठ महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि सरगुजा की महिलाएं आज बदलाव और विकास की नई कहानी लिख रही हैं। सरकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और महिलाओं की अटूट इच्छाशक्ति ने सरगुजा को महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में प्रदेश के अग्रणी जिलों में खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि जब एक महिला सशक्त होती है, तो पूरा परिवार और आने वाली पीढ़ियां सशक्त होती हैं। सरगुजा की ’लखपति दीदियां’ आज विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार कर रही हैं।

  • Related Posts

    केंद्र के तीन बड़े फैसलों से छत्तीसगढ़ को मिलेगी विकास की नई रफ्तार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार

    *सेमिकॉन 2.0, राष्ट्रीय यूरिया निवेश नीति-2026 और मोबाइल फोन विनिर्माण प्रोत्साहन योजना से निवेश, रोजगार और तकनीकी आत्मनिर्भरता को मिलेगा बल*   रायपुर 15 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय…

    Read more

    सत्ता पक्ष से धर्म लाल कौशिक,विपक्ष से राघवेंद्र उत्कृष्ट विधायक, प्रिंट मीडिया से संत राम साहू इलेक्ट्रॉनिक से राजेश राज,सौरभ उत्कृष्ट पत्रकार सम्मान

    रायपुर  छत्तीसगढ़ नवीन विधान सभा परिसर में आज माननीय राज्यपाल महोदय श्री रमेन डेका के कर कमलों से लगभग 500 सीटों की क्षमता वाले ’’नवीन प्रेक्षागृह का लोकार्पण’’ हुआ। ‘‘नवीन…

    Read more

    NATIONAL

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण