Ro no D15139/23

13 दिसंबर को सरगुजा में आयोजित होगी हाईब्रिड नेशनल लोक अदालत

ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से होगा विवादों का त्वरित समाधान

  राष्ट्र विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के निर्देशानुसार 13 दिसंबर 2025 (शनिवार) को सरगुजा जिले में हाईब्रिड नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सरगुजा (अम्बिकापुर)   के. एल. चरयाणी के मार्गदर्शन में जिले के सभी न्यायालयों में होगा, जिसमें व्यवहार न्यायालय सीतापुर भी सम्मिलित है।
लोक अदालत में मामलों का निपटारा आपसी सहमति (राजीनामा) के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए न्यायालयों में अलग-अलग खण्डपीठों का गठन कर दिया गया है। इन खण्डपीठों में निम्न प्रकार के मामले राजीनामा योग्य दाण्डिक प्रकरण,व्यवहार संबंधी प्रकरण चेक बाउंस के मामले,पारिवारिक विवाद,सड़क दुर्घटना दावा प्रकरण,श्रमिक/मजदूर संबंधी विवाद,भूमि अधिग्रहण प्रकरण,राजस्व संबंधी मामले,विद्युत चोरी से जुड़े प्रकरण तथा प्री-लिटिगेशन का समाधान किया जा सकेगा।
लोक अदालत की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि पक्षकार न्यायालय में उपस्थित होकर या वर्चुअल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भी शामिल हो सकते हैं। यानी लोग कोर्ट आए बिना भी अपने मामलों का निपटारा करा सकते हैं। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए आवश्यक लिंक प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय सरगुजा की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा।
माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश   के. एल. चरयाणी ने जिले के आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस हाईब्रिड नेशनल लोक अदालत का लाभ उठाएं और आपसी सहमति से अपने विवादों का त्वरित समाधान कर समाज में सौहार्द और शांति स्थापित करें।

  • Related Posts

    प्रदेश में आगामी खरीफ सीजन के लिए रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित: कृषि मंत्री रामविचार नेताम

    *किसानों से अपील : भूमि धारिता एवं पात्रता अनुसार ही उर्वरक का करें भंडारण, ताकि सभी किसान हो सकें लाभान्वित* *वैकल्पिक पौध पोषण के लिए “नील हरित काई” के मदर…

    Read more

    मुख्यमंत्री श्री साय का बगिया आगमन पर हुआ आत्मीय स्वागत

    जशपुरनगर 26 मार्च 2026/मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय आज अपने गृह ग्राम बगिया पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री साय के आगमन पर बगिया हेलीपैड में आमजनों सहित अधिकारी कर्मचारियों ने आत्मीय स्वागत किया। इस…

    Read more

    NATIONAL

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार