
देहरादून । उत्तराखंड अपने स्थापना का रजत जयंती वर्ष मना रहा है। 25 वर्ष पूरे होने पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मंच के मंच पर पहुंचने पर सीएम धामी ने शॉल भेंटकर उनका स्वागत किया। सीएम ने ऊखीमठ केदार बाबा के शीतकालीन प्रवासस्थल की प्रतिकृति पीएम मोदी को भेंट की। प्रधानमंत्री ने एक स्मारक डाक टिकट जारी किया। पीएम मोदी ने गढ़वाली में अपना संबोधन शुरू कर लोगों में जोश भरा। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री 8140 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। ये परियोजनाएं पेयजल, सिंचाई, तकनीकी शिक्षा, ऊर्जा, शहरी विकास, खेल और कौशल विकास सहित कई प्रमुख क्षेत्रों से जुड़ीं हैं।
प्रधानमंत्री बीच-बीच में गढ़वाली में किया संवाद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संबोधन में बीच-बीच में बार-बार गढ़वाली में संबोधित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, खेल से जुड़े प्रोजेक्ट यहां विकास की यात्रा को आगे बढ़ाएंगे। उत्तराखंड सरकार अब सेब व कीवी के किसानों को डिजिटल अनुदान देना शुरू कर रही है। कहा पीएम मोदी ने कहा कि उत्तराखंड का हर गांव वैक्सीन के दायरे में आ गया है। प्रदेश की विकास की ये यात्रा अदभुत है। ये बदलाव सबको साथ लेकर चलने, हर उत्तराखंडी के संकल्प का नतीजा है। कहा कि 2047 मा भारत तै विकसित देशों की लेन मा ल्ल्याण को मेरु उत्तराखंड मेरू देवभूमि पूरी तरह से तैयार छः।
प्रदर्शनी में उत्तराखंड की सफलता की गाथा: पीएम मोदी
रजत जयंती पर लगाई गई खास प्रदर्शनी को देखने के लिए पीएम मोदी ने सभी से अपील की। कहा कि इसमें उत्तराखंड की सफलता की गाथा है। 25 साल पहले बजट सिर्फ 4000 करोड़ रुपए था। आज ये बढ़कर एक लाख करोड़ को पार कर चुका है। बिजली उत्पादन 4 गुना ज्यादा हो गया। सड़कों की लंबाई 2 गुनी हो गई। 6 माह में 4000 यात्री हवाई जहाज से आते थे आज एक दिन में 4000 से ज्यादा आते हैं। आज 10 मेडिकल कॉलेज हैं।
आज का दिन लंबी तपस्या का फल: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नौ नवंबर का ये दिन एक लंबी तपस्या का फल है। आज का दिन हम सभी को गर्व का अहसास करा रहा है। कहा कि उत्तराखंड की देवतुल्य जनता ने जो सपना देखा था वो अटल जी की सरकार में 25 साल पहले पूरा हुआ था।
पीएम मोदी ने दी 8260 करोड़ की सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रजत जयंती समारोह में मौके पर उत्तराखंड को 8260 करोड़ की योजनाओं की सौगात दी। ये परियोजनाएं पेयजल, सिंचाई, तकनीकी शिक्षा, ऊर्जा, शहरी विकास, खेल और कौशल विकास सहित कई प्रमुख क्षेत्रों से जुड़ीं हैं। उन्होंने 28,000 किसानों के खाते में फसल बीमा योजना की 62 करोड़ रुपये की रकम भी जारी की।








