Ro no D15139/23

आम और ओरियो के इस कॉम्बिनेशन के सामने फेल है आइसक्रीम, घर पर ऐसे बनाएं बच्चों की फेवरेट शेक

Mango Oreo Shake Recipe: गर्मियों के इन दिनों में हमें अक्सर कुछ ऐसा पीने का मन करता है जो ठंडा होने के साथ-साथ काफू ज्यादा टेस्टी भी हो. जब हम ऐसी किसी रेसिपी की तलाश करते हैं तो हमारे सामने मैंगो ओरियो शेक का नाम सबसे पहले आता है. गर्मियों के इन दिनों में आपको आम काफी आसानी से बाजार में मिल जाता है. इसकी नेचुरल स्वीटनेस और ओरियो बिस्कुट का चॉकलेटी फ्लेवर साथ में मिलकर एक ऐसी रेसिपी तैयार करते हैं, जिसे एक बार पीने के बाद बार-बार पीने का मन करता रहता है. इस रेसिपी की सबसे खास बात है कि यह महज 5 मिनट में ही काफी आसानी से तैयार हो जाता है. आप इसे सिर्फ बच्चों की भूख मिटाने के लिए ही नहीं बल्कि घर आए हुए मेहमानों को इम्प्रेस करने के लिए भी मिनटों में तैयार कर सकते हैं. अगर आप इस समर सीजन कुछ नया और ट्रेंडी ट्राई करना चाहते हैं तो मैंगो ओरियो शेक आपके लिए परफेक्ट चॉइस साबित हो सकता है. तो चलिए अब जानते हैं इसे बनाने की सबसे आसान रेसिपी.

मैंगो ओरियो शेक बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • पका हुआ आम – 1 बड़े साइज का, कटे हुए टुकड़ों में
  • ओरियो बिस्किट – 5 से 6
  • ठंडा दूध – 2 कप
  • वनीला आइसक्रीम – 2 स्कूप
  • चीनी – 1 से 2 चम्मच
  • बर्फ के टुकड़े – 4 से 5
  • व्हिप्ड क्रीम – गार्निश के लिए
  • थोड़ा सा चॉकलेट सिरप – डेकोरेट करने के लिए

मैंगो ओरियो शेक बनाने की आसान रेसिपी

  • मैंगो ओरियो शेक बनाने सबसे पहले पके हुए आम को अच्छी तरह धो लें. इसके बाद उसका छिलका हटाकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. जब आप मीठे और रसीले आमों का इस्तेमाल करते हैं तो इस शेक का स्वाद ज्यादा और भी अच्छा निकलकर आता है.
  • अब एक मिक्सर जार में आम के टुकड़े, ओरियो बिस्किट, ठंडा दूध, वनीला आइसक्रीम और चीनी डालें. अगर आप ज्यादा ठंडा शेक पसंद करते हैं तो इसमें बर्फ के टुकड़े भी डाल सकते हैं.
  • अब इन सभी चीजों को 1 से 2 मिनट तक अच्छी तरह ब्लेंड करें ताकि शेक पूरी तरह स्मूद और क्रीमी बन जाए. इस बात का ख्याल रखें कि ओरियो बिस्किट और आम अच्छी तरह मिक्स हो जाने चाहिए.
  • इसके बाद सर्विंग ग्लास के अंदर थोड़ा चॉकलेट सिरप डालें. इससे शेक देखने में और भी अट्रैक्टिव लगेगा. अब इस तैयार शेक को ग्लास में डाल दें.
  • लास्ट में ऊपर से व्हिप्ड क्रीम डालें और आधा ओरियो बिस्किट क्रश करके डेकोरेट करें. आप अगर चाहें तो आम के छोटे टुकड़े भी ऊपर डाल सकते हैं.

स्वाद बढ़ाने के लिए स्पेशल टिप्स

अगर आप ज्यादा क्रीमी टेक्सचर चाहते हैं तो इसके लिए आपको फुल क्रीम मिल्क का इस्तेमाल करना चाहिए. इसके अलावा अगर आम पहले से ही काफी ज्यादा मीठा है तो आपको ऊपर से चीनी डालने की जरूरत बिलकुल भी नहीं है. शेक में चॉकलेटी फ्लेवर को बढ़ाने के लिए आप थोड़ा कोको पाउडर भी मिला सकते हैं.

  • Related Posts

    15 अगस्त पर ट्राई करें ये Tricolor Fashion Ideas, साड़ी से कुर्ती तक दिखेगा देशभक्ति वाला अंदाज

    Tricolor Fashion Ideas: 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस का दिन हर भारतीय के लिए खास होता है. इस दिन चारों तरफ तिरंगे के रंगों की खूबसूरती देखने को मिलती है. ऐसे…

    Read more

    मानसून के साथ दस्तक देती बीमारियां और हमारी सतर्कता

    *मानसून के साथ दस्तक देती बीमारियां और हमारी सतर्कता* रायपुर, 09 अगस्त 2026/ बरसात के दिनों में नमी और गंदे पानी के कारण मच्छर और कीटाणु तेजी से फैलते हैं।…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!