Ro no D15139/23

जल है तो कल है ग्राम कोलिहापुरी (छी) में ग्रामीणों ने निकाली प्रेरणादायक जल यात्रा

राजनांदगांव 07 अप्रैल 2025। जनपद पंचायत डोंगरगढ़ के ग्राम पंचायत कोलिहापुरी (छी) में जल संरक्षण की अलख जगाने के उद्देश्य से एक अद्भूत और भावुक क्षण सामने आया, जब गांव की नारी शक्ति ने मिलकर जल यात्रा निकाली। यह केवल एक यात्रा नहीं थी, बल्कि प्रकृति के प्रति आभार और आने वाली पीढिय़ों के लिए संकल्प का प्रतीक बन गई। इस प्रेरणादायक कार्यक्रम में पद्मश्री सम्मानित सामाजिक कार्यकर्ता फूलबासन बाई यादव और जिला पंचायत राजनांदगांव की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री सुरूचि सिंह की गरिमामयी उपस्थिति ने पूरे आयोजन को एक नई ऊर्जा दी।
जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह ने ग्रामीणों को जल के रख-रखाव, संरक्षण एवं समुचित उपयोग के लिए उपयोगी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैसे महात्मा गांधी नरेगा और अन्य योजनाओं के माध्यम से वर्षा जल संचयन, परंपरागत जल स्रोतों का पुनर्जीवन और सामूहिक प्रयासों से जल संकट से निपटा जा सकता है। पद्मश्री फूलबासन यादव ने अपने जीवन के अनुभवों के आधार पर बताया कि कैसे छोटी-छोटी आदतें नल को समय पर बंद करना, बर्तन धोते समय जल का अपव्यय रोकना, वर्षा जल को संग्रहित करना जैसे आदते हमारे समाज को जल समृद्ध बना सकते हैं। उनका सादगी भरा परंतु प्रभावशाली संदेश ग्रामीणों के दिलों को छू गया। सड़क पर निकली इस जल यात्रा में महिलाएं पारंपरिक परिधान में, कलश और बैनर लिए हुए, गाते-बजाते चल रहीं थीं। यह दृश्य न केवल सौंदर्यपूर्ण था, बल्कि यह हमारे समाज में जागरूकता और बदलाव की एक नई लहर का संकेत भी दे रहा था। ग्राम कोलिहापुरी (छी) की यह जल यात्रा एक मिसाल है कि जब गांव की नारी शक्ति जागती है, तो समाज में क्रांति आना तय है। जल बचाएं, जीवन बचाएं यही था इस यात्रा का संदेश, जो हर दिल को छू गया।

  • Related Posts

    कलेक्टर ने गठुला में टसर परिवर्तन केन्द्र का किया निरीक्षण

    *- रेशम उत्पादन क्षेत्र में तार फेंसिंग के लिए शीघ्र एस्टीमेट तैयार करने के दिए निर्देश* राजनांदगांव 20 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव…

    Read more

    ग्रामों में विकास कार्यों के लिए 15 लाख 60 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति

    राजनांदगांव 20 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना अंतर्गत राजनांदगांव विकासखंड के विभिन्न ग्रामों में विकास कार्यों…

    Read more

    NATIONAL

    कितना बचेगा गांधी परिवार-कानूनी हथकण्डों से,रहा गुलशन तो फूल खिलेंगे-रहा तृणमूल तो फिर मिलेंगे,मछली के नाम पे छली जाएगी जनता ? वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    कितना बचेगा गांधी परिवार-कानूनी हथकण्डों से,रहा गुलशन तो फूल खिलेंगे-रहा तृणमूल तो फिर मिलेंगे,मछली के नाम पे छली जाएगी जनता ? वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    बद्रीनाथ मंदिर के खुलने वाले है कपाट, जानें कब तक होंगे भगवान बद्रीविशाल के भक्तों को दर्शन

    बद्रीनाथ मंदिर के खुलने वाले है कपाट, जानें कब तक होंगे भगवान बद्रीविशाल के भक्तों को दर्शन

    Tim Cook का युग खत्म, अब John Ternus के हाथ में होगी Apple की कमान

    Tim Cook का युग खत्म, अब John Ternus के हाथ में होगी Apple की कमान

    Iran War : बातचीत अधर में अटकी? ट्रंप का दावा- ईरान के परमाणु ठिकाने ‘खाक’

    Iran War : बातचीत अधर में अटकी? ट्रंप का दावा- ईरान के परमाणु ठिकाने ‘खाक’

    JDU विधायक दल का नेता कौन होगा? जानिए किसका नाम है सबसे आगे

    JDU विधायक दल का नेता कौन होगा? जानिए किसका नाम है सबसे आगे

    ईरान में तख्तापलट की आहट: IRGC के पास देश की कमान, विदेश मंत्री अराघची साइडलाइन; अब क्या करेगा अमेरिका?

    ईरान में तख्तापलट की आहट: IRGC के पास देश की कमान, विदेश मंत्री अराघची साइडलाइन; अब क्या करेगा अमेरिका?