IG बालाजी राव सोमावार का संदेश, पुलिस केवल कानून नहीं बल्कि सामाजिक विकास की भागीदार

*◆ राजनांदगांव रेंज के IG श्री बालाजी राव सोमावार द्वारा कबीरधाम जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र का भ्रमण कर सामुदायिक पुलिसिंग गतिविधियों का निरीक्षण किया गया।*

*◆ वनांचल ग्राम देवान पटपर में बैगा आदिवासी समाज द्वारा पारंपरिक नृत्य के माध्यम से आत्मीय स्वागत, पुलिस एवं समुदाय के बीच विश्वास का सशक्त उदाहरण बना।*

*◆ स्कूली बच्चों को शैक्षणिक सामग्री वितरण कर शिक्षा, अनुशासन एवं आत्मविश्वास के महत्व पर IG द्वारा प्रेरणादायक संवाद किया गया।*

*◆ IG ने स्पष्ट किया कि पुलिस का कर्तव्य केवल कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं, बल्कि सामाजिक विकास, शिक्षा और विश्वास निर्माण भी पुलिसिंग का अभिन्न हिस्सा है।*

*◆ कबीरधाम पुलिस के सामुदायिक प्रयासों को सराहते हुए IG ने कहा कि अच्छा कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा, जबकि लापरवाही एवं गैरजिम्मेदारी पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित होगी*

राजनांदगांव रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री बालाजी राव सोमावार द्वारा आज दिनांक 10.02.2026 को कबीरधाम जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र का भ्रमण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने थाना कुकदूर अंतर्गत ग्राम देवान पटपर पहुंचकर सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत कबीरधाम पुलिस द्वारा संचालित शैक्षणिक एवं सामाजिक गतिविधियों का अवलोकन किया।

ग्राम देवान पटपर पहुंचने पर बैगा आदिवासी समाज के ग्रामीणों एवं बच्चों द्वारा पारंपरिक आदिवासी नृत्य के माध्यम से पुलिस महानिरीक्षक का आत्मीय एवं सांस्कृतिक स्वागत किया गया। पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार किए गए इस स्वागत ने पुलिस एवं स्थानीय समुदाय के बीच आपसी विश्वास, सम्मान और सौहार्द को और अधिक सुदृढ़ किया।

इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक श्री बालाजी राव सोमावार द्वारा ग्राम के स्कूली बच्चों को शैक्षणिक सामग्री जैसे कॉपियां, पुस्तकें, पेन-पेंसिल, रंग सामग्री एवं अन्य अध्ययन उपयोगी सामग्री का वितरण किया गया। बच्चों में इस अवसर को लेकर विशेष उत्साह एवं प्रसन्नता देखी गई। उन्होंने बच्चों से संवाद कर उन्हें नियमित अध्ययन, अनुशासन एवं आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि वनांचल के बच्चे समाज का भविष्य हैं और इन्हें शिक्षा के माध्यम से मुख्यधारा से जोड़ना पुलिस की सामाजिक जिम्मेदारी है। सामुदायिक पुलिसिंग के माध्यम से शिक्षा, जागरूकता और विश्वास निर्माण की दिशा में किया जा रहा यह प्रयास दीर्घकालिक सामाजिक परिवर्तन की नींव रखता है। उन्होंने कहा कि कबीरधाम पुलिस द्वारा जिस संवेदनशीलता और समर्पण के साथ वनांचल क्षेत्रों में कार्य किया जा रहा है, वह प्रशंसनीय है और अन्य जिलों के लिए प्रेरणास्रोत है।

उन्होंने यह भी कहा कि पुलिसिंग का उद्देश्य केवल अपराध नियंत्रण तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक सुरक्षा, विश्वास और विकास की भावना पहुंचाना भी पुलिस का कर्तव्य है। पुलिस और आमजन के बीच मजबूत संबंध ही शांति, स्थिरता और विकास का आधार बनते हैं।

इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक श्री बालाजी राव सोमावार ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया, उनकी समस्याएं सुनीं तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, नशामुक्ति और सामाजिक कुरीतियों की रोकथाम जैसे विषयों पर चर्चा की। उन्होंने आश्वस्त किया कि पुलिस एवं प्रशासन के समन्वय से वनांचल क्षेत्रों के समग्र विकास हेतु निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

कबीरधाम जिले के पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह (आईपीएस) ने कहा कि कबीरधाम पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत सुदूर अंचलों में शिक्षा को बढ़ावा देने, बच्चों को प्रोत्साहित करने एवं समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वनांचल क्षेत्रों में नशामुक्ति, बाल विवाह रोकथाम, शिक्षा जागरूकता एवं सामाजिक सुरक्षा से संबंधित अभियानों को प्राथमिकता दी जा रही है।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र बघेल एवं श्री अमित पटेल, एसडीओपी पंडरिया श्री भूपत सिंह, थाना कुकदूर प्रभारी कुकदूर सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

यह भ्रमण न केवल प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा, बल्कि इससे पुलिस और आदिवासी समुदाय के बीच विश्वास, सहयोग और सहभागिता का संबंध और अधिक मजबूत हुआ। सामुदायिक पुलिसिंग के माध्यम से कबीरधाम पुलिस द्वारा समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का यह प्रयास सकारात्मक एवं प्रेरणादायक सिद्ध हो रहा है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 13 फरवरी को मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ

    *भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी और बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की होगी प्रस्तुति* *एडवेंचर स्पोर्ट्स और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गुलजार होगा छत्तीसगढ़ का शिमला* रायपुर, 10 फरवरी 2026(IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़…

    Read more

    नियद नेल्ला नार योजना से संवर रही वनांचल की राह

      ग्राम बंडा के ग्रामीणों को मिला आत्मनिर्भरता का नया सहारा रायपुर, 10 फरवरी 2026/ नियद नेल्ला नार योजना ने यह सिद्ध कर दिया है कि जब सरकार संवेदना, अवसर…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने परीक्षा पे चर्चा 2026 के दूसरे एपिसोड में कोयम्बत्तूर, छत्तीसगढ़, गुजरात और असम के छात्रों के साथ अपनी बातचीत की झलकियां साझा कीं

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने परीक्षा पे चर्चा 2026 के दूसरे एपिसोड में कोयम्बत्तूर, छत्तीसगढ़, गुजरात और असम के छात्रों के साथ अपनी बातचीत की झलकियां साझा कीं

    PM मोदी का मलेशिया दौरा: अब वहां चलेगा UPI, साथ मिलकर बनाएंगे सेमीकंडक्टर और मिटाएंगे आतंकवाद

    PM मोदी का मलेशिया दौरा: अब वहां चलेगा UPI, साथ मिलकर बनाएंगे सेमीकंडक्टर और मिटाएंगे आतंकवाद

    Bangladesh-US Trade Deal : बांग्लादेशी उत्पादों पर डोनाल्ड ट्रंप के रहम का कारण क्या?

    Bangladesh-US Trade Deal : बांग्लादेशी उत्पादों पर डोनाल्ड ट्रंप के रहम का कारण क्या?

    बिहार में 300 की रफ्तार से दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, वाराणसी-पटना-सिलीगुड़ी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर का सर्वे अप्रैल से होगा शुरू

    बिहार में 300 की रफ्तार से दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, वाराणसी-पटना-सिलीगुड़ी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर का सर्वे अप्रैल से होगा शुरू

    प्रधानमंत्री ने छात्रों की असीमित क्षमताओं और ‘परीक्षा पे चर्चा’ की प्रेरणादायक भावना को दर्शाते हुए एक संस्कृत सुभाषित साझा किया

    प्रधानमंत्री ने छात्रों की असीमित क्षमताओं और ‘परीक्षा पे चर्चा’ की प्रेरणादायक भावना को दर्शाते हुए एक संस्कृत सुभाषित साझा किया

    स्टार्टअप की कोई उम्र नहीं! आईडिया हो तो उम्र मायने नहीं रखती

    स्टार्टअप की कोई उम्र नहीं! आईडिया हो तो उम्र मायने नहीं रखती