Ro no D15139/23

धमतरी में नीलगाय का अवैध शिकार, डॉग स्कॉड की मदद से आरोपी गिरफ्तार

धमतरी, 23 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY)
वनमंडल धमतरी के अंतर्गत वन परिक्षेत्र केरेगांव में नीलगाय के अवैध शिकार का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 मार्च 2026 को सुबह लगभग 7:30 बजे बांसीखाई बीट के आरक्षित वन कक्ष क्रमांक-121 में एक नर नीलगाय (उम्र लगभग 3 से 4 वर्ष) मृत अवस्था में पाई गई।
मृत नीलगाय के गर्दन, पेट और पिछले हिस्से में तीर लगे होने के कारण प्रथम दृष्टया यह स्पष्ट हुआ कि शिकारियों द्वारा उसका अवैध शिकार किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही वन परिक्षेत्र अधिकारी एवं वन अमला तत्काल मौके पर पहुंचा और जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान उदन्ती-सीतानदी टाइगर रिजर्व, गरियाबंद से डॉग स्कॉड को बुलाया गया। डॉग स्कॉड ने घटनास्थल से मिले तीर की गंध के आधार पर सीधे ग्राम डोकाल निवासी आरोपी मन्नू पिता लहर सिंह के घर तक पहुंचकर उसे चिन्हित किया। पूछताछ में आरोपी के खिलाफ शिकार करने के पुख्ता सबूत मिले हैं। वन विभाग ने आरोपी मन्नू सहित अन्य संलिप्त शिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

डीएफओ धमतरी ने बताया कि वन्यप्राणियों के अवैध शिकार को रोकने के लिए वन विभाग द्वारा उड़नदस्ता स्ट्राइक फोर्स, गुप्तचर तंत्र और सतत निगरानी की व्यवस्था की गई है। उन्होंने आम नागरिकों और ग्रामीणों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के वन अपराध की जानकारी तत्काल नजदीकी वन कार्यालय या विभागीय अधिकारियों को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी तथा शासन द्वारा प्रोत्साहन राशि का भी प्रावधान है।
वन अपराध से संबंधित सूचना वनमंडलाधिकारी कार्यालय के दूरभाष नंबर 07722-238371 पर भी दी जा सकती है।

  • Related Posts

    उद्योग मंत्री देवांगन के जन्मदिन पर बधाई देने कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों का उमड़ा हुजूम, जगह-जगह अभिनंदन एवं स्वागत

    *सर्वमंगला मंदिर में पूजन अर्चना कर लिया आशीर्वाद, भंडारा में शामिल हुए अधिक संख्या में क्षेत्रवासी* रायपुर 12 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कोरबा नगर विधायक और छग शासन के…

    Read more

    ग्रामीण विकास को नई रफ्तार: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ में करोड़ों के कार्यों की दी सौगात

    *05 ग्रामों में सड़क, सामुदायिक भवन और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन* *“गांव चलो अभियान” के तहत जनसंवाद, समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष जोर* रायपुर,…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब