Ro no D15139/23

उप मुख्यमंत्री अरुण साव की घोषणा पर तुरंत अमल

*नगरीय प्रशासन विभाग ने कुछ ही घंटों में जारी किया राशि स्वीकृति का प्राविधिक आदेश*

*श्री साव ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम में की थी घोषणा*

*पांचों संभागीय मुख्यालयों में स्थापित की जाएगी सरदार पटेल की भव्य मूर्ति, स्थल का सौंदर्यीकरण भी होगा*

रायपुर. 31 अक्टूबर 2025. उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव की घोषणा पर त्वरित अमल करते हुए विभाग ने राज्य के पांचों संभागीय मुख्यालयों में सरदार पटेल की मूर्ति स्थापित करने और सौंदर्यीकरण के लिए 50-50 लाख रुपए की प्राविधिक मंजूरी दे दी है। श्री साव ने आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर रायपुर के अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम में पांचों संभागीय मुख्यालयों में सरदार पटेल की भव्य प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की थी। उनकी घोषणा के कुछ ही घंटो के भीतर नगरीय प्रशासन विभाग ने इसके लिए राशि स्वीकृत करने का प्राविधिक आदेश जारी कर दिया।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में नगरीय प्रशासन विभाग ने पांचों संभागीय मुख्यालयों रायपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर, दुर्ग और जगदलपुर में लौहपुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की भव्य प्रतिमा का लगाने का निर्णय लिया है। विभाग ने इसके लिए आज संभागीय मुख्यालय वाले पांचों नगर निगमों के लिए अधोसंरचना मद से कुल ढाई करोड़ रुपए की राशि मंजूर कर दी है। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने ब्रिटिश हुकुमत के खिलाफ संघर्ष कर भारत को आजाद कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई दी। आजादी के बाद उन्होंने खंड-खंड में बंटे देश के 562 रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर भारत को अखंड बनाया और ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की संरचना सुनिश्चित की। सरदार पटेल की स्मृति को अक्षुण्य रखने पांचों संभागीय मुख्यालयों में उनकी मूर्ति स्थापित की जा रही है।

  • Related Posts

    आदर्श विद्यालय में प्रवेश  हेतु आवेदन 3 अप्रैल तक प्रवेश परीक्षा 7 अप्रैल को

     जशपुरनगर 03 मार्च 2026/ जिला मुख्यालय जशपुर नगर के शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय  में प्रवेश की समय सारिणी जारी कर दी गयी है। विद्यालय के प्राचार्य  ने इस सम्बंध में…

    Read more

    धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान: एमआईएस सहायक की नियुक्ति हेतु दावा आपत्ति 09 मार्च तक

     जशपुरनगर 03 मार्च 2026/ आदिम जाति कल्याण विभाग अंतर्गत धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान  के तहत वन अधिकार अधिनियम, 2006 के क्रियान्वयन हेतु चिन्हित अनुभाग स्तर पर वन अधिकार प्रकोष्ठ…

    Read more

    NATIONAL

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    पटना महावीर मंदिर के ज्योतिषाचार्य ने तय किया ग्रहण और भद्रा काल के बीच होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

    पटना महावीर मंदिर के ज्योतिषाचार्य ने तय किया ग्रहण और भद्रा काल के बीच होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

    पीएम मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू से की बात, कहा- शांति बहाली के प्रयास तेज किए जाने चाहिए

    पीएम मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू से की बात, कहा- शांति बहाली के प्रयास तेज किए जाने चाहिए

    ईरान पर हमले से बढ़ी वैश्विक अनिश्चितता, पढ़ें पूर्व विदेश सचिव शशांक का आलेख

    ईरान पर हमले से बढ़ी वैश्विक अनिश्चितता, पढ़ें पूर्व विदेश सचिव शशांक का आलेख