Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशों पर त्वरित अमल   अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हेलमेट एवं कार सवार को शीटबेल्ट लगाना अनिवार्य

निर्धारित समय पर नहीं पहुंचने पर अब होगी कड़ी कार्रवाई
आमजनों से सहज व्यवहार रखने के निर्देश
कार्यालयों की साफ-सफाई को दुरूस्त करने के निर्देश

रायपुर 10 जनवरी 2025। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशों का अब त्वरित अमल हो रहा है। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने आज कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रास सभाकक्ष में कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समस्याओं को सुना। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दोपहिया वाहन चलाने के दौरान हेलमेट लगाने एवं कार सवार को शीटबेल्ट लगाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि विभागीय प्रमुख निर्धारित समय पर कार्यालय पहुंचे और कर्मचारियों के भी समय पर निर्धारित समय पर पहुंचना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने सभी विभागों के उपस्थिति रजिस्टर की जांच की और उपस्थिति की जांच की। इस दौरान कलेक्टर ने कहा कि अब समय पर कार्यालय नहीं पहुंचने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि कलेक्ट्रेट में पहुंचने वाले सभी आमजनों के साथ अधिकारी एवं कर्मचारी सहज व्यवहार रखें और कार्यालयों की साफ-सफाई भी रख्ी जाएं। कलेक्टर ने कहा कि महिला एवं पुरूष टाॅयलेट की सफाई समय-समय पर की जाएं।
कलेक्टर डाॅ. सिंह ने कहा कि प्रत्येक शुक्रवार को शाम 5ः15 बजे सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की जाएगी। अनुपस्थित मिलने पर संबंधित पर कार्रवाई भी की जाएगी। साथ ही प्रत्येक कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के नाम की पट्टिकाएं होना अनिवार्य है।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी प्रत्येक सोमवार एवं गुरूवार को निर्धारित समय पर कार्यालय पहुंचकर आमजनों से मुलाकात करेंगे और उनकी समस्याओं का निराकरण करेंगे। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप भी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    नागपंचमी पर अंबिकापुर में भव्य दंगल कुश्ती प्रतियोगिता

    सरगुजा कुश्ती संघ के तत्वावधान में हुआ आयोजन, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने पहलवानों का बढ़ाया उत्साह   रायपुर, 17 अगस्त 2026। नागपंचमी के पावन अवसर पर…

    Read more

    स्वदेशी फैशन शो में आत्मसमर्पित महिलाओं की स्वैच्छिक भागीदारी, बढ़ा आत्मविश्वास

    *सुकमा की 9 पुनर्वासित महिलाओं ने स्वेच्छा से किया रैंप वॉक*   रायपुर, 17 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ में हाथकरघा और ग्रामोद्योग को बढ़ावा देने के लिए आयोजित स्वदेशी फैशन शो…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान