Ro no D15139/23

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने सीएमएचओ कार्यालय का किया निरीक्षण

निर्धारित समय पर कर्मचारियों को कार्यालय पहुंचने के दिए निर्देश

रायपुर 10 जनवरी 2025। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज रायपुर स्थित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय में उपस्थित रजिस्टर की जांच की और सभी कर्मचारियों को निर्धारित समय पर कार्यालय पहुंचने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने यह भी स्पष्ट किया कि कर्मचारियों को अपने समय की पाबंदी सुनिश्चित करनी होगी ताकि कार्यालय के कार्य बिना किसी रुकावट के चल सकें। डॉ. सिंह ने आयुष्मान शाखा के संचालन के बारे में भी महत्वपूर्ण निर्देश दिए। वर्तमान में जो आयुष्मान शाखा प्रथम तल पर स्थित थी, उसे अब ग्राउंड फ्लोर में शिफ्ट करने की बात कही। उन्होंने यह कदम उठाने के पीछे मुख्य कारण बताया कि इससे आने वाले हितग्राहियों को कोई कठिनाई नहीं होगी और वे आसानी से अपनी सेवाएं ले सकेंगे। इसके अलावा कलेक्टर ने सीएमएचओ कार्यालय के सभी दरवाजों को कार्यकाल के दौरान खुला रखने का आदेश दिया और यह सुनिश्चित करने की बात कही कि कार्यालय के किसी भी गेट पर पर्दा नहीं लगे। उन्होंने कार्यालय के स्टोर रूम के मरम्मत और प्रशिक्षण परिसर में बाथरूम के निर्माण के लिए विभागीय अधिकारियों को प्रस्ताव भेजने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के सीईओ श्री विश्वदीप, सीएमएचओ डॉ मिथिलेश चौधरी, डीपीएम श्री मनीष मेजरवार उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    नागपंचमी पर अंबिकापुर में भव्य दंगल कुश्ती प्रतियोगिता

    सरगुजा कुश्ती संघ के तत्वावधान में हुआ आयोजन, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने पहलवानों का बढ़ाया उत्साह   रायपुर, 17 अगस्त 2026। नागपंचमी के पावन अवसर पर…

    Read more

    स्वदेशी फैशन शो में आत्मसमर्पित महिलाओं की स्वैच्छिक भागीदारी, बढ़ा आत्मविश्वास

    *सुकमा की 9 पुनर्वासित महिलाओं ने स्वेच्छा से किया रैंप वॉक*   रायपुर, 17 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ में हाथकरघा और ग्रामोद्योग को बढ़ावा देने के लिए आयोजित स्वदेशी फैशन शो…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल