Ro no D15139/23

सी.एस.आई.डी.सी की बैठक में उद्योग हित में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

रायपुर, 28 नवंबर 2025 (IMNB NEWS AGENCY) सी.एस.आई.डी.सी. के अध्यक्ष श्री राजीव अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित संचालक मंडल की बैठक में उद्योग हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये।

बैठक में मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के औद्योगिक क्षेत्र चैनपुर में सुरक्षा के दृष्टिगत् स्ट्रीट लाईट स्थापित कराने की स्वीकृति दी गई। गौरतलब है कि क्षेत्र के चेम्बर ऑफ कॉमर्स द्वारा लंबे समय से औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा के दृष्टिगत् स्ट्रीट लाईट स्थापित कराये जाने मांग की जा रही थी। स्ट्रीट लाईट स्थापित करने की स्वीकृति से की यहां की सुरक्षा संबंधी समस्याओं का निवारण हो सकेगा।

इसी प्रकार जशपुर क्षेत्र के आदिवासी विशेषकर महिलाओं द्वारा संचालित जशप्योर अंतर्गत् सामग्रियों के उत्पादन एवं जशप्योर की ब्राडिंग हेतु तहसील दुलदुला अंतर्गत ग्राम खुटीटोला स्थित 10 एकड़ भूमि को एग्रो एवं फूड प्रोसेसिंग के उपयोग के लिये आरक्षित किये जाने का निर्णय लिया गया। इस निर्णय के फलस्वरूप स्थानीय उपलब्ध कच्चे माल का समुचित उपयोग तथा विभिन्न प्रकार के उत्पाद यथा आयुर्वेदिक हर्बल सप्लीमेंट, टी-बैग्स, घी, कोल्ड प्रोसेस्ड ऑयल एवं अन्य उत्पादो के उत्पादन में सहायता मिलेगी।

इसके साथ-साथ निगम के आधिपत्य की कचना, धमतरी क्षेत्र की भूमि में फ्लैटेड फैक्ट्री के निर्माण कराये जाने का निर्णय लिया गया। फ्लैटेड फैक्ट्री प्लग एंड प्ले की अवधारणा अनुसार बनाई जायेगी जिससे नवीन उद्योग, स्टॉर्टअप तथा आई.टी.-आई.टी.ई.एस. इकाइयों को मूलभूत सुविधायें आसानी से उपलब्ध हो सकेगी।

इस अवसर पर बैठक में प्रबंध संचालक सीएसआईडीसी श्री विश्वेश कुमार, संचालक उद्योग श्री प्रभात मलिक, संयुक्त सचिव वित्त सुश्री श्रद्वा त्रिवेदी एवं अपर संचालक नगर तथा ग्राम निवेश, श्री संदीप बांगड़े उपस्थित थे।

  • Related Posts

    विष्णु भैया की ‘महतारी वंदन’, तीज-त्योहार की खुशियों संग बच्चों के भविष्य को मिल रही उड़ान

    रायपुर, 26 अगस्त 2026/ नारी शक्ति को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर ‘समृद्ध छत्तीसगढ़’ के सपने को साकार करने की दिशा में कई महत्वपूर्ण योजनाएं और कदम उठा रही है।…

    Read more

    डिजिटल क्रांति की ओर नारायणपुर का कृषि क्षेत्र

    176 गांवों में 55 हजार से अधिक खसरों का हो रहा डिजिटल क्रॉप सर्वे*   विष्णु प्रसाद वर्मा सहायक संचालक   संत कच्छप सहायक संचालक   रायपुर,26 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़…

    Read more

    NATIONAL

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए