Ro no D15139/23

जल संरक्षण को जनांदोलन बनाने हेतु वाटरशेड महोत्सव में सोशल मीडिया प्रतियोगिता का आयोजन

जल संरक्षण एवं भूमि संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से भूमि संसाधन विभाग, ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश सरकारों के सहयोग से वाटरशेड महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव की प्रमुख गतिविधियों में सोशल मीडिया प्रतियोगिता शामिल की गई है, जिसका मुख्य लक्ष्य समुदायों में जल संरक्षण कार्यों और उनसे प्राप्त लाभों को व्यापक स्तर पर प्रस्तुत करना है।

प्रतियोगिता के अंतर्गत प्रतिभागियों को 12 नवंबर से 31 दिसंबर 2025 तक वाटरशेड विकास घटक—प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (WDC-PMKSY 1.0 एवं 2.0) तथा केंद्र एवं राज्य सरकारों की अन्य वाटरशेड विकास योजनाओं के अंतर्गत निर्मित जल संचयन संरचनाओं जैसे चेकडेम, स्टाडेम, तालाब, डबरी और उद्यानिकी तथा कृषि वानिकी वृक्षारोपण से समुदाय को प्राप्त लाभों को दर्शाते हुए 30 से 60 सेकंड की अवधि के लघु वीडियो, रील्स और फोटोग्राफ तैयार कर सोशल मीडिया पर #WDC-PMKSY के साथ अपलोड करना होगा। प्रतियोगिता में सहभागी बनने के लिए प्रतिभागियों को https://wdcpmksy.dolr.gov.in/registerMahotsav पोर्टल पर पंजीकरण करना अनिवार्य होगा।
विजेताओं का चयन सोशल मीडिया पर प्राप्त रीच, इंगेजमेंट, विषय की प्रासंगिकता, रचनात्मकता एवं मौलिकता तथा दृश्य और तकनीकी गुणवत्ता के आधार पर किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में रीच का 45 प्रतिशत, इंगेजमेंट का 25 प्रतिशत, विषय की प्रासंगिकता का 10 प्रतिशत, रचनात्मकता एवं मौलिकता का 10 प्रतिशत तथा दृश्य एवं तकनीकी गुणवत्ता का 10 प्रतिशत भार निर्धारित किया गया है। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ रील के लिए 50,000 रुपये और सर्वश्रेष्ठ फोटोग्राफ के लिए 1,000 रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

प्रतियोगिता में जमा की गई सामग्री पूर्ण रूप से भूमि संसाधन विभाग (DoLR) के कॉपीराइट के अधीन होगी, जिसका उपयोग विभाग द्वारा विभिन्न प्रचार और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए किया जा सकेगा। प्रतियोगिता के नियमों के तहत अश्लील सामग्री अथवा कृत्रिम रूप से बढ़ाए गए व्यूज और इंगेजमेंट को अस्वीकार किया जाएगा। विभाग ने अधिक से अधिक युवाओं, किसानों, स्वयं सहायता समूहों एवं सामुदायिक संस्थाओं से आह्वान किया है कि वे इस अभियान में सक्रिय भागीदारी कर जल संरक्षण को सशक्त जनांदोलन का रूप देने में सहयोग करें।
  • Related Posts

    महतारी वंदन से हर माह महिलाओं को मिल रहा सम्मान और आर्थिक संबल

      जशपुरनगर 26 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही…

    Read more

    विष्णु भैया की ‘महतारी वंदन’, तीज-त्योहार की खुशियों संग बच्चों के भविष्य को मिल रही उड़ान

    रायपुर, 26 अगस्त 2026/ नारी शक्ति को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर ‘समृद्ध छत्तीसगढ़’ के सपने को साकार करने की दिशा में कई महत्वपूर्ण योजनाएं और कदम उठा रही है।…

    Read more

    NATIONAL

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए