Ro no D15139/23

बी.एड. धारकों को पुनः सेवा में लाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल — सहायक शिक्षक (विज्ञान प्रयोगशाला) के समायोजन हेतु ओपन काउंसिलिंग का चतुर्थ दिवस संपन्न

रायपुर, 20 जून 2025/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सहायक शिक्षक (विज्ञान प्रयोगशाला) पद पर समायोजन के लिए की जा रही ओपन काउंसिलिंग प्रक्रिया का चतुर्थ दिवस सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। यह प्रक्रिया उन चयनित सहायक शिक्षकों के लिए की जा रही है जिन्हें सीधी भर्ती 2023 में चयनित होने के बावजूद बी.एड. अर्हता के कारण सेवा से पृथक किया गया था।

शासकीय शिक्षा महाविद्यालय, शंकर नगर, रायपुर में चल रही इस प्रक्रिया के तहत आज 300 अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया गया था, जिनमें से 297 अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग में भाग लिया, जबकि 3 अनुपस्थित रहे। यह उल्लेखनीय है कि यह समायोजन न केवल न्यायसंगत पुनर्वास है, बल्कि शिक्षकों को पुनः सेवा का अवसर प्रदान करने वाली एक संवेदनशील और दूरदर्शी पहल भी है।

विभागीय जानकारी के अनुसार, काउंसिलिंग की यह प्रक्रिया 17 जून 2025 से प्रारंभ हुई है, और अब तक कुल 1200 अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया जा चुका है। इनमें से 1190 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि केवल 10 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे हैं। काउंसिलिंग की पारदर्शिता, कुशल प्रबंधन और अभ्यर्थियों के हितों को प्राथमिकता देने की सराहना की जा रही है।

पंचम दिवस हेतु भी जारी आमंत्रण
अगले चरण के तहत 21 जून 2025 को होने वाली काउंसिलिंग के लिए भी 300 अभ्यर्थियों को आमंत्रण भेजा गया है। सभी अभ्यर्थी रिक्त पदों की अद्यतन जानकारी विभाग की अधिकृत वेबसाइट https://eduportal.cg.nic.in/ पर प्राप्त कर सकते हैं।

विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि जो अभ्यर्थी किसी कारणवश अपनी नियत तिथि पर उपस्थित नहीं हो सके हैं, वे आगामी दिनों में काउंसिलिंग में सम्मिलित हो सकते हैं। यह प्रक्रिया 26 जून 2025 तक प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से आयोजित की जाएगी।

  • Related Posts

    एक जनवरी से राज्य के सभी अस्पतालों को डिजिटल करने का लक्ष्य लेकर करें काम: श्याम बिहारी जायसवाल

      आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन कार्यशाला: छत्तीसगढ़ में 2.63 करोड़ नागरिकों के बने ABHA, 12 हजार स्वास्थ्य संस्थान जुड़े रायपुर, 19 अगस्त 2026/राज्य के स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल ने…

    Read more

    उपराष्ट्रपति के 2 सितंबर को प्रस्तावित छत्तीसगढ़ प्रवास की तैयारियों की मुख्य सचिव ने की समीक्षा

    एम्स रायपुर के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे उपराष्ट्रपति, व्यवस्थाओं को लेकर दिए निर्देश रायपुर, 19 अगस्त 2026/ मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ