Ro no D15139/23

प्रभारी सचिव डॉ. रोहित यादव ने पाली-बक्साही धान उपार्जन केंद्रों की व्यवस्थाओं का किया गहन निरीक्षण

किसानों की सुविधा, सुरक्षित भंडारण और समय पर भुगतान पर जोर

जिले के प्रभारी सचिव डॉ. रोहित यादव आज एक दिवसीय प्रवास पर कोरबा पहुंचे। प्रवास के दौरान उन्होंने पाली विकासखसंड के धान उपार्जन केंद्र पाली एवं बक्साही का स्थलीय निरीक्षण करते हुए खरीदी व्यवस्था की गहन समीक्षा की। डॉ. यादव ने दोनों केंद्रों में मौजूद सुविधाओं, तकनीकी व्यवस्था, भंडारण प्रणाली तथा किसानों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं का प्रत्यक्ष अवलोकन किया।
निरीक्षण में उन्होंने कंप्यूटर ऑपरेटरों से उपार्जन से संबंधित विस्तृत जानकारी लेते हुए जाना कि उपार्जन केंद्र में अब तक कितने किसानों ने धान बेचा है, प्रतिदिन किसानों की उपस्थिति कितनी रहती है तथा कुल कितना धान खरीदा जा चुका है। समिति प्रबंधक ने जानकारी देते हुए बताया कि बक्साही उपार्जन केंद्र में आज 16 टोकन जारी किए गए। डॉ यादव ने अधिकारियों से डेटा की पारदर्शिता एवं सटीकता पर विशेष ध्यान देने को कहा ताकि खरीदी प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित होती रहे।
डॉ. यादव ने टोकन वितरण की 70ः30 अनुपात व्यवस्था की बारीकियों पर चर्चा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि बड़े किसानों के साथ छोटे और सीमांत किसानों के हितों की समान रूप से रक्षा होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य सरकार की नीति प्रत्येक किसान को समान अवसर और सुविधा सुनिश्चित करने पर केंद्रित है।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने किसानों से सीधे संवाद भी किया। किसानों ने धान खरीदी की प्रक्रिया को सरल, तेज़ और अधिक व्यवस्थित बताते हुए शासन की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। डॉ. यादव ने उनकी खेती फसल की जानकारी ली व समस्याएँ सुनीं, सुझावों पर चर्चा की तथा फसल उत्पादन से लेकर बाजार व्यवस्था तक विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन भी दिया।
डॉ. यादव ने उपार्जन केंद्रों में संचालित माइक्रो एटीएम व्यवस्था का भी अवलोकन किया। उन्होंने भुगतान की पारदर्शिता, गति और उपलब्धता के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि भुगतान प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की तकनीकी बाधा या देरी न हो, ताकि किसानों को समय पर और बिना परेशानी भुगतान प्राप्त हो सके। इसके पश्चात उन्होंने धान भंडारण स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने भंडारण व्यवस्था की मजबूती, साफ-सफाई, धान को सुरक्षित रखने हेतु तिरपाल की उपलब्धता तथा सुरक्षा उपायों का बारीकी से अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री अजीत वसंत, एसडीएम पाली श्री रोहित सिंह, खाद्य अधिकारी   घनश्याम कंवर, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, उपार्जन केंद्र के कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    होली त्योहार पर अम्बेडकर अस्पताल में 24 घंटे जारी रहेगी इमरजेंसी सेवा

    अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने मेडिकल स्टाफ के लिए जारी किए विशेष निर्देश* *होली त्योहार पर शासकीय अवकाश के कारण ओपीडी बंद रहेगी, इमरजेंसी सेवा पूर्ववत जारी रहेगी* *सभी वार्डों…

    Read more

    अंगदान से मानवता को नई दिशा: प्रोजेक्ट दधीचि से जुड़कर पशु चिकित्सा कर्मी बने प्रेरणा स्रोत

    मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन की पहल, कलेक्टर ने अंगदान संकल्प लेने वाले कर्मचारी को किया सम्मानित रायपुर, 02 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जिला…

    Read more

    NATIONAL

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    पटना महावीर मंदिर के ज्योतिषाचार्य ने तय किया ग्रहण और भद्रा काल के बीच होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

    पटना महावीर मंदिर के ज्योतिषाचार्य ने तय किया ग्रहण और भद्रा काल के बीच होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

    पीएम मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू से की बात, कहा- शांति बहाली के प्रयास तेज किए जाने चाहिए

    पीएम मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू से की बात, कहा- शांति बहाली के प्रयास तेज किए जाने चाहिए

    ईरान पर हमले से बढ़ी वैश्विक अनिश्चितता, पढ़ें पूर्व विदेश सचिव शशांक का आलेख

    ईरान पर हमले से बढ़ी वैश्विक अनिश्चितता, पढ़ें पूर्व विदेश सचिव शशांक का आलेख