Ro no D15139/23

प्रभारी सचिव डॉ. रोहित यादव ने कटघोरा में शासकीय कन्या विद्यालय का किया निरीक्षण भविष्य निर्माण के मार्ग पर छात्राओं को किया प्रेरित

जिले के प्रभारी सचिव डॉ. रोहित यादव ने आज कटघोरा स्थित   सरबती देवी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। जहाँ उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, शिक्षण प्रक्रिया और छात्राओं की परीक्षा तैयारी का विस्तृत निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान वे कक्षाओं में पहुँचे, जहाँ उस समय रसायनशास्त्र (केमिस्ट्री) की कक्षा चल रही थी। डॉ. यादव ने कक्षा 12वीं की छात्राओं से विषय से जुड़े प्रश्न पूछकर उनकी समझ का आकलन किया। उन्होंने गणित (मैथ्स) और जीवविज्ञान (बायो) विषयों का अध्ययन कर रहीं छात्राओं से भी उनकी पढ़ाई, तैयारी और अध्ययन के तरीकों पर बातचीत की। छात्राओं से भविष्य के लक्ष्य पूछने पर जब कई छात्राओं ने डॉक्टर बनने की इच्छा जताई, तो डॉ. यादव ने चिकित्सा क्षेत्र में प्रवेश की पूरी प्रक्रिया को सरल रूप से समझाया। उन्होंने छात्राओं को तैयारी के आवश्यक चरणों और सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए मार्गदर्शन भी दिया। इस दौरान उन्होंने प्रतियोगी परीक्षा नीट और आईयूपीएसी के पूर्ण रूप भी पूछे, जिनका छात्राओं ने आत्मविश्वास से उत्तर दिया।
डॉ. यादव ने आगामी बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए सिलेबस की प्रगति, कक्षा संचालन, टाइम-टेबल और विद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक वातावरण पर भी विस्तृत चर्चा की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि नियमित रिवीजन अत्यंत महत्त्वपूर्ण है, क्योंकि निरंतर अभ्यास न होने पर विद्यार्थी विषयों को भूलने लगते हैं। उन्होंने कहा कि समयबद्ध दोहराव से न केवल याददाश्त मजबूत होती है, बल्कि परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन भी संभव होता है। उन्होंने छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य और आगामी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएँ दीं। साथ ही उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षण के लिए बधाई दिया।
इस दौरान कलेक्टर  अजीत वसंत, जिला शिक्षा अधिकारी तामेश्वर उपाध्याय सहित शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहें।

  • Related Posts

    राजिम कुंभ कल्प में रायपुर के साधु संत महंतो की उपेक्षा की गूंज विहिप के बैठक में होगी

    रायपुर आज रायपुर महानगर संत समिति की बैठक पूज्य सद्दानी दरबार संत डॉक्टर युधिष्ठिर लाल जी के नेतृत्व में हुई जिसमें राजिम कल्प कुंभ की अवस्था साथ ही आर्य समाज…

    Read more

    यूथ फेस्ट-2026: सौरभ द्विवेदी का मंत्र—फिट रहें, पॉजिटिव सोचें, परिवार संग आगे बढ़ें

    *संस्कृतिक कार्यक्रम, लोकनृत्य,स्टार्टअप, एजुकेशन एवं स्किल डेवलपमेंट वर्कशॉप की रही धूम* रायपुर,26 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में आयोजित “यूथ फेस्ट-2026” के अंतर्गत आज शाम एक विशेष प्रेरक सत्र…

    Read more

    NATIONAL

    क्या ये अरूण साव का मजाक है? कांग्रेस पे दोहरी मार-तारीख दो और चार, दुष्कर्म के रेट ने कराया नाईन्टी परसेन्ट मतदान, कोई परेशान करेगा तो उसकी डाॅट, डाॅट, डाॅट-राजनाथ सिंह वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    गढ़वा: पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात, रंका में नए निबंधन कार्यालय की मांग

    गढ़वा: पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात, रंका में नए निबंधन कार्यालय की मांग

    मिसाइल डिस्ट्रॉयर USS राफेल पेराल्टा ने रोका ईरानी जहाज, US की समुद्री नाकेबंदी से बढ़ी टेंशन

    मिसाइल डिस्ट्रॉयर USS राफेल पेराल्टा ने रोका ईरानी जहाज, US की समुद्री नाकेबंदी से बढ़ी टेंशन

    ईरान का ट्रंप को करारा जवाब; कहा- घेराबंदी खत्म करो, दबाव में नहीं झुकेंगे

    ईरान का ट्रंप को करारा जवाब; कहा- घेराबंदी खत्म करो, दबाव में नहीं झुकेंगे

    सीएम सम्राट आज पेश करेंगे विश्वास मत, जानिए कितने विधायकों के समर्थन की है जरूरत

    सीएम सम्राट आज पेश करेंगे विश्वास मत, जानिए कितने विधायकों के समर्थन की है जरूरत

    बंगाल चुनाव 2026: वोटिंग के बीच गरजे पीएम मोदी- झालमुड़ी मैंने खायी, झाल टीएमसी को लगी

    बंगाल चुनाव 2026: वोटिंग के बीच गरजे पीएम मोदी- झालमुड़ी मैंने खायी, झाल टीएमसी को लगी