Ro no D15139/23

हर घर तिरंगा अभियान के तहत डाइट अंबिकापुर में छात्र-अध्यापकों ने मनाया “स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग“

अम्बिकापुर 08 अगस्त 2025/ जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डीआईईटी) अम्बिकापुर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर छात्र-अध्यापकों ने देशभक्ति और स्वच्छता का संदेश देने के लिए रंगोली एवं पोस्टर निर्माण किया। “स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग” की थीम के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

छात्र-अध्यापकों ने अपने कला-कौशल का प्रदर्शन करते हुए रंग-बिरंगी रंगोलियों में तिरंगे, महापुरुषों के चित्र, स्वच्छता का प्रतीक झाड़ू और साफ-सुथरे वातावरण की झलक को उकेरा। वहीं, पोस्टरों के माध्यम से उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के महत्व और स्वच्छ भारत के संदेश को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-अध्यापकों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वतंत्रता का सही अर्थ तभी पूरा होता है जब देश स्वच्छ, स्वस्थ और शिक्षित हो। उन्होंने सभी से अपील की कि स्वतंत्रता दिवस पर हर घर में तिरंगा फहराएं और स्वच्छता के संकल्प को जीवन का हिस्सा बनाएं।
संस्थान के प्राध्यापकों ने छात्र-अध्यापकों के उत्साह और रचनात्मकता की सराहना की। इस प्रकार की गतिविधियों से समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ती है।

  • Related Posts

    गांधी स्टेडियम अंबिकापुर में मल्लखंभ का भव्य शुभारंभ, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में पारंपरिक खेलों का दमदार प्रदर्शन

    14 राज्यों की टीमों की भागीदारी, पोल व रोप मल्लखंभ सहित विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने दिखाया कौशल अम्बिकापुर 02 अप्रैल 2026/  खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के अंतर्गत सरगुजा जिले…

    Read more

    कुश्ती सीखने के लिए स्विमिंग पूल में जॉब करने वाली देबी डायमारी की मेहनत लाई रंग, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में जीता रजत

      देबी ने सात साल की उम्र में ही अपने माता-पिता को खो दिया था, इसके बाद उन्हें अपने चाचा-चाची के साथ रहना पड़ा और आर्थिक मुश्किलों का सामना करना…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत