Ro no D15139/23

नालसा वीर परिवार सहायता योजना के तहत अम्बिकापुर में लीगल सर्विस क्लीनिक की स्थापना

अम्बिकापुर 08 अगस्त 2025/ माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार तथा माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सरगुजा (अंबिकापुर) के अध्यक्ष श्री के.एल. चरयाणी के मार्गदर्शन में आज जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, अम्बिकापुर में लीगल सर्विस क्लीनिक की स्थापना की गई।

यह क्लीनिक नालसा वीर परिवार सहायता योजना 2025 के अंतर्गत डिफेंस पर्सनल्स, भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को निःशुल्क विधिक सेवा एवं सहायता प्रदान करेगा। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में इस क्लीनिक की शुरुआत की गई है।

लीगल सर्विस क्लीनिक का शुभारंभ सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सरगुजा (अम्बिकापुर) सुश्री लीनम बनसोडे द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन (आई.एन.) यू.एस. चारण, भूतपूर्व सैनिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के कर्मचारी तथा पैरा लीगल वालंटियर्स (पी.एल.व्ही.) उपस्थित रहे। यह पहल वीर परिवारों को शीघ्र एवं सुलभ न्याय दिलाने की दिशा में एक सशक्त कदम है।

  • Related Posts

    मलेरिया नियंत्रण को लेकर सघन अभियान जारी, प्रभावित क्षेत्रों में घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य विभाग की टीम

      अम्बिकापुर 07 अगस्त 2026/   जिले में राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत मलेरिया नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर…

    Read more

    स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को जिले में उल्लास महा चौपाल कार्यक्रम का होगा आयोजन

      अम्बिकापुर 06 अगस्त 2026/   कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  श्री विनय कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के…

    Read more

    NATIONAL

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं