Ro no D15139/23

एक मौत के बदले एमएमआई को ‘एक पान न खाने’ का जुर्माना, 85 फीसदी डाॅक्टर नरपिशाच, जल्लाद वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…..

दस साल पहले एक समारोह में बोलते हुए बिहार के आरजेडी नेता सांसद पप्पू यादव ने कहा था कि 85 प्रतिशत डाॅक्टर नरपिशाच हैं। उन्होंने सरकारी डाॅक्टर्स की प्राईवेट प्रैक्टिस पर रोक की मांग की थी और प्राईवेट डाॅक्टर्स की और उनकी जांचों की फीस तय करने की मांग भी की थी।

पप्पू यादव एक दमदार सांसद हैं और अपने तीखे तेवरों के लिये जाने जाते हैं।

लेकिन अफसोस कि उनकी बात को देश ने हवा में उड़ा दिया। उनकी एक भी मानवीय मांग मानी नहीं गयी। आज भी जंब कोई किसी प्राईवेट हाॅस्पिटल में भर्ती होता है तो उससे पहले से पंद्रह-बीस हजार जमा करवा लिये जाते हैं।

अगर वो बच गया तो भी और मर गया तो भी उसके परिजनों से लाखों रूप्ये बिल के वसूले जाते हैं। इन लाखों रूप्यों का कोई हिसाब नहीं होता।

कमरे का किराया, जांच का बिल, मशीन का चार्ज कुछ भी उल्लेख नहीं किया जाता और दुखी, लुटे-पिटे परिजनों की हिम्मत भी नहीं होती कि उनसे डिटेल पूछे।

क्योंकि सारा शासन प्राईवेट हाॅस्पिटल के इशारों पर काम करता है। उनका कोई बाल भी बांका नही कर सकता। वे मानव सेवा के नाम पर डकैती का काम करते हैं।

एक मौत का जुर्माना बीस हजार,

भारती नहीं, मर गयी मानवता

पिछले साल सितंबर में टाटीबंद, रायपुर निवासी मुकेश खेमानी की पत्नी को एमएमआई नारायणा हाॅस्पिटल मे भर्ती कराया गया। जैसा कि आम तौर पर होता है, हाॅस्पिटल ने बीमारी पर काबू न पाने के बावजूद इलाज जारी रखा अपनी वसूली की और फिर हैदराबाद ले जाने की सलाह दे डाली।

परेशान खेमानी परिवार को एयर एम्बूलेंस मंगवाकर दी जिसमें मरीज को ले जाना था। आरोप लगाया गया कि उस एम्बूलेंस में कोई डाॅक्टर नहीं था, अन्य सुविधाएं नहीं थी और आॅक्सीजन तक नहीं था। नतीजा ये निकला कि थोड़ी देर बाद मरीज की जान चली गयी।

पहले एमएमआई ने

फिर प्रशासन ने शर्मसार किया

खेमानी परिवार ने रो-रोकर गुहार लगाई और साफ तौर पर एमएमआई नारायणा को इस मौत के लिये जवाबदार ठहराया।

हाॅस्पिटल पर आरोपों की जांच की गयी जिसमें हाॅस्पिटल की गलती पाई गयी जिससे भारती खेमानी की जान गयी। हाॅस्पिटल पर लगे गंभीर लापरवाही के लिये कलेक्टर ने बीस हजार का भारी-भरकम जुर्माना लगा दियां। साथ ही एक महीने के अंदर जवाब मांगा है कि हास्पिटल का लाईसेंस क्यांे निरस्त नहीं कर दिया जाए।

नगर में इस समय चारों ओर इस जुर्माने की चर्चा है। एक इंसान की जान चली गयी और जुर्माना मात्र बीस हजार रूप्ये जो इस रईस प्रबंधन के लिये एक पान खाने के बराबर है। ऐसा लगता है जैसे कलेक्टर महोदय ने प्रबंधन पर एक पान न खाने की फाईन की है। बेहद शर्मनाक… घोर अमानवीय…. ।

ऐसा लगता है भारती नहीं मानवता मर गयी है।

चर्चा यह भी है कि एमएमआई नारयणा को अदालत से स्टे मिल जाएगा जिससे उसका लाईसेंस निरस्त नहीं होगा। हाॅस्पिटल बदस्तूर चलती रहेगी।

रामायण में लिखा है कि समरथ को नहीं दोष गोसाईं’। किसी भी समर्थ और शक्तिशाली को किसी भी बात के लिये दोषी नहीं ठहराया जाता है, यही दस्तूर है।

————————–

जवाहर नागदेव, वरिष्ठ पत्रकार, लेखक, चिन्तक, विश्लेषकमोबा. 9522170700‘बिना छेड़छाड़ के लेख का प्रकाशन किया जा सकता है’

  • Related Posts

    हरियाली अमावस्या पर लगाएं ये 5 पेड़-पौधे, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद, दूर होंगे ग्रह दोष

    Hariyali Amavasya: सावन माह के कृष्ण पक्ष की  आज 12 अगस्त 2026, बुधवार को है. इसे श्रावणी और हरियाली अमावस्या भी कहा जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन पौधरोपण करना…

    Read more

    हरियाली तीज पर महिलाएं क्यों झूलती हैं झूला? जानें धार्मिक महत्व

    Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज 15 अगस्त, शनिवार के दिन मनाई जाएगी. यह पर्व हर साल सावन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है. इस दिन सुहागिन…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!