Ro no D15139/23

नगर पंचायत इंदौरी व पांडातराई एवं नगर पालिका पंडरिया में विधायक भावना बोहरा ने किये 2 करोड़ 62 लाख से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन

*विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से पंडरिया विधानसभा को मिल रही करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात*

पंडरिया विधानसभा में अधोसंरचना विकास एवं जनता की सुविधाओं के लिए पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा लगातार सार्थक प्रयास किये जा रहें हैं। सौन्दर्यीकरण से लेकर जनता की सुविधाओं हेतु सड़क, नाली,पुल-पुलिया निर्माण, प्रकाश व्यवस्था हेतु हाई मास्ट लाइट व स्ट्रीट लाइट जैसे विकास कार्यों के लिए पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने करोड़ों के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने सोमवार को इंदौरी नगर पंचायत में अधोसंरचना मद के अंतर्गत 1 करोड़ 78 लाख 70 हजार की लागत से होने वाले कुल 12 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। मंगलवार को उन्होंने नगर पंचायत पांडातराई में हाई मास्ट लाइट एवं शेड निर्माण हेतु 34 लाख 5 हजार तथा नगर पालिका परिषद् पंडरिया में कुल 49 लाख 37 हजार की लागत से शेड व आहता निर्माण तथा सांस्कृतिक कला मंच एवं प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया और क्षेत्रवासियों को बधाई दी। इस तरह कुल 2 करोड़ 62 लाख 12 हजार के विकास कार्यों का भूमिपूजन विधायक भावना बोहरा द्वारा किया गया।

इस दौरान भावना बोहरा ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। हमारे पंडरिया विधानसभा में भी पांच वर्षों तक कांग्रेस के शासनकाल में जो विकास कार्य ठप्प पड़े थे वह अब तीव्र गति से हो रहें हैं। सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है तो जनता की मूलभूत सुविधाओं का विस्तार भी उनकी आकाँक्षाओं के अनुरूप किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में अधोसंरचना विकास से लेकर सौन्दर्यीकरण व प्रकाश व्यवस्था की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। वहीं हमारे शहरी क्षेत्रों में भी व्यावसायिक गतिविधियों को गति देने के लिए अधोसंरचना विकास व सौन्दर्यीकरण, चौक-चौराहों का निर्माण तथा सुगम आवागमन के लिए सड़कों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। हमारे ग्रामीण क्षेत्रों में अधोसंरचना विकास, सौन्दर्यीकरण और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार हेतु प्रतिबद्धता और पारदर्शिता के साथ डबल इंजन भाजपा सरकार द्वारा विकास कार्यों की सौगात जनता को लगातार मिल रही है। इस सौगात के लिए मैं माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी एवं उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी का आभार व्यक्त करती हूँ।

भावना बोहरा ने बताया कि इसके पूर्व भी हमारे आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में निवासरत जनजातीय समाज के परिवारों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पीएम जनमन योजना के तहत 25 करोड़ से अधिक के कुल 10 सड़कों के निर्माण तथा मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 1 करोड़ 45 लाख की लागत से सड़कों के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया है। विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रति जनता के विश्वास से ही आज पंडरिया विधानसभा सहित पूरे छत्तीसगढ़ में निरंतर विकास कार्य हो रहें हैं। मोदी की गारंटी में किये वादों को पूरा करने माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। वहीं कल्याणकारी योजनाओं से जनता के जीवन स्तर को भी बेहतर बनाने का कार्य किया जा रहा है। विकसित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य को पूरा करने के लिए आज हर क्षेत्र में विकास कार्यों की सौगात जनता को मिल रही है इससे क्षेत्र के विकास के साथ ही छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था को भी गति मिल रही है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 515 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों का किया वर्चुअल शुभारंभ

    *कवर्धा के भालुचुआ में मुख्य अतिथि रहे जसविंदर बग्गा* कवर्धा. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नवा रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन से प्रदेश की नवगठित 515 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों…

    Read more

    नवा तरिया आय के जरिया अभियान को बनाए जन आंदोलन:सीईओ अभिषेक अग्रवाल

    *ग्रामीणों की मांग एवं आवश्यकता के अनुरूप हो निर्माण कार्य* *महात्मा गांधी नरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास सहित अन्य विभागीय कार्यों की हुई समीक्षा* कवर्धा IMNB NEWS AGENCY जल संरक्षण एवं…

    Read more

    NATIONAL

    कितना बचेगा गांधी परिवार-कानूनी हथकण्डों से,रहा गुलशन तो फूल खिलेंगे-रहा तृणमूल तो फिर मिलेंगे,मछली के नाम पे छली जाएगी जनता ? वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    कितना बचेगा गांधी परिवार-कानूनी हथकण्डों से,रहा गुलशन तो फूल खिलेंगे-रहा तृणमूल तो फिर मिलेंगे,मछली के नाम पे छली जाएगी जनता ? वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    बद्रीनाथ मंदिर के खुलने वाले है कपाट, जानें कब तक होंगे भगवान बद्रीविशाल के भक्तों को दर्शन

    बद्रीनाथ मंदिर के खुलने वाले है कपाट, जानें कब तक होंगे भगवान बद्रीविशाल के भक्तों को दर्शन

    Tim Cook का युग खत्म, अब John Ternus के हाथ में होगी Apple की कमान

    Tim Cook का युग खत्म, अब John Ternus के हाथ में होगी Apple की कमान

    Iran War : बातचीत अधर में अटकी? ट्रंप का दावा- ईरान के परमाणु ठिकाने ‘खाक’

    Iran War : बातचीत अधर में अटकी? ट्रंप का दावा- ईरान के परमाणु ठिकाने ‘खाक’

    JDU विधायक दल का नेता कौन होगा? जानिए किसका नाम है सबसे आगे

    JDU विधायक दल का नेता कौन होगा? जानिए किसका नाम है सबसे आगे

    ईरान में तख्तापलट की आहट: IRGC के पास देश की कमान, विदेश मंत्री अराघची साइडलाइन; अब क्या करेगा अमेरिका?

    ईरान में तख्तापलट की आहट: IRGC के पास देश की कमान, विदेश मंत्री अराघची साइडलाइन; अब क्या करेगा अमेरिका?