Ro no D15139/23

बढ़ती उम्र में बेटियों का आत्मविश्वास न घटे, पैरेंट्स अपनाएं ये अहम टिप्स

वेब-डेस्क :- अक्सर देखा गया है कि जैसे-जैसे बच्चियां बड़ी होती हैं, उनके आत्मविश्वास में गिरावट आने लगती है। उम्र बढ़ने के साथ स्कूल, समाज और साथियों का दबाव उनके आत्मबोध को प्रभावित करने लगता है। ऐसे में यह जिम्मेदारी अभिभावकों की बनती है कि वे अपनी बेटियों को आत्मविश्वासी बनाने के लिए सही मार्गदर्शन दें।

विशेषज्ञों का मानना है कि 8 से 14 वर्ष की उम्र में लड़कियों के आत्मविश्वास में करीब 30% की गिरावट आती है। इसका मुख्य कारण होता है किशोरावस्था की चुनौतियां, सामाजिक तुलना, अस्वीकृति का डर, और कभी-कभी परिवार में भेदभावपूर्ण व्यवहार।

क्या करें अभिभावक?

  1. खुद से प्यार करना सिखाएं:
    बेटियों को यह समझाना जरूरी है कि उनका आत्म-मूल्य उनके लुक या शरीर पर नहीं बल्कि उनके गुणों और क्षमताओं पर आधारित है। मां-बाप को चाहिए कि वे खुद के शरीर और लुक्स को लेकर सकारात्मक बातें करें जिससे बच्ची भी खुद को स्वीकारना सीखे।
  1. राय रखने का मौका दें:
    बेटियों की बातों को नजरअंदाज करने की बजाय उन्हें सुना जाए, उनकी राय मांगी जाए। अगर वे किसी बात में गलत हों, तो उन्हें प्यार से सही रास्ता दिखाएं।
  2. जिम्मेदारी देना शुरू करें:
    छोटी-छोटी जिम्मेदारियां सौंपकर उनमें निर्णय लेने की क्षमता विकसित करें। गलतियों पर डांटने की बजाय सिखाने का मौका दें।
  3. नई चीजें सीखने और बताने के लिए प्रेरित करें:
    जब बच्चियां कोई नई चीज़ सीखें तो उन्हें प्रोत्साहित करें कि वे दूसरों को भी बताएं। इससे उनका आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति कौशल दोनों बेहतर होंगे।
  4. सकारात्मक संवाद अपनाएं:
    हमेशा “तुम क्यों नहीं कर सकतीं” जैसे नकारात्मक वाक्यांशों के बजाय “तुम कर सकती हो” जैसा उत्साहवर्धक संवाद अपनाएं।

जानकारों की सलाह:
डॉ. स्मिता श्रीवास्तव, मनोचिकित्सक, बताती हैं कि माता-पिता और शिक्षकों के छोटे-छोटे प्रयास बच्चों के आत्मविश्वास को नई उड़ान दे सकते हैं। आत्मविश्वास बचपन की नींव से जुड़ा होता है, इसलिए इसे मजबूत बनाने में देरी न करें।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ शासन बजट 2026-27 स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा के लिए प्रावधान

      शहीद वीरनारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना:- शासकीय और गैर शासकीय अस्पतालों में निःशुल्क चिकित्सा सुविधा के लिए 1500 करोड़ रूपए का प्रावधान 25 विकासखंडों में डायलिसिस कैंप तथा 50…

    Read more

    महिला निर्माण श्रमिकों के लिए खुले स्वरोजगार के द्वार

      ई-रिक्शा क्रय हेतु दी जाने वाली अनुदान राशि एक लाख से बढ़कर हुई डेढ़ लाख रायपुर 24 फरवरी 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार…

    Read more

    NATIONAL

    US बोला: चीन के पास 2030 तक होंगे 1000 परमाणु हथियार, बीजिंग को इस संधि में लाना चाहते हैं ट्रंप

    US बोला: चीन के पास 2030 तक होंगे 1000 परमाणु हथियार, बीजिंग को इस संधि में लाना चाहते हैं ट्रंप

    इमरान खान की दाईं आंख बचाने की कोशिश, इंजेक्शन का दूसरा डोज लगा; 85% रोशनी जा चुकी

    इमरान खान की दाईं आंख बचाने की कोशिश, इंजेक्शन का दूसरा डोज लगा; 85% रोशनी जा चुकी

    सीमा सुरक्षा, तस्करी और बीएसएफ पर TMC का बड़ा हमला, अमित शाह से पूछे तीखे सवाल

    सीमा सुरक्षा, तस्करी और बीएसएफ पर TMC का बड़ा हमला, अमित शाह से पूछे तीखे सवाल

    तेज बारिश, जोरदार धमाका और फिर जंगल में लग गई आग, चतरा विमान हादसे का खौफनाक मंजर

    तेज बारिश, जोरदार धमाका और फिर जंगल में लग गई आग, चतरा विमान हादसे का खौफनाक मंजर

    लखमा,नेताम-शराब चीज ही ऐसी है न छोड़ी जाए,अश्लील डांस कला है, मोदीजी, एक को मजा को सजा ? क्या इसी दिन के लिये टीना मुनीम ने अनिल अंबानी से शादी की थी ? वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    लखमा,नेताम-शराब चीज ही ऐसी है न छोड़ी जाए,अश्लील डांस कला है, मोदीजी, एक को मजा को सजा ? क्या इसी दिन के लिये टीना मुनीम ने अनिल अंबानी से शादी की थी ? वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    NHAI टोल प्लाजा होंगे पूरी तरह कैशलेस, 1 अप्रैल 2026 से लागू हो सकता है बदलाव

    NHAI टोल प्लाजा होंगे पूरी तरह कैशलेस, 1 अप्रैल 2026 से लागू हो सकता है बदलाव