Ro no D15139/23

रणवीरपुर में नवीन उप तहसील का नवोदित वंशाचार्य उदित मुनि नाम साहब और विधायक भावना बोहरा ने किया शुभारम्भ, विधायक ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का किया आभार

समृद्ध पंडरिया के निर्माण और क्षेत्रवासियों के जीवनशैली को सरल व सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से आज ग्राम रणवीरपुर में उप तहसील कार्यालय का शुभारंभ समरसता भवन में दामखेड़ा कबीर आश्रम के नवोदित वंशाचार्य उदितमुनि नाम साहेब जी एवं पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, भाजपा पदाधिकारी, अधिकारी, कार्यकर्तागण एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

विधायक भावना बोहरा ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि रणवीरपुर में उप तहसील कार्यालय “लिंक कोर्ट” का शुभारंभ ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग थी। जनता की इस मांग को देखते हुए हमने माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के समक्ष रणवीरपुर में उप तहसील की मांग की थी जिसे पूरा करते हुए माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा जुलाई माह में आयोजित निःशुल्क बस सेवा शुभारंभ के अवसर पर वर्चुअल इसकी घोषणा कर रणवीरपुर की जनता को यह सौगात दी गई जिसके लिए मैं उनका आभार व्यक्त करती हूं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व वाली डबल इंजन भाजपा सरकार का उद्देश्य जनकल्याण और अधोसंरचना विकास है। हमारी भाजपा सरकार ग्रामीण अंचलों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, सिंचाई और राजस्व सेवाओं की बेहतर उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में निरंतर कार्यरत हैं। उप तहसील भवन के माध्यम से अब क्षेत्रवासियों को अपने राजस्व संबंधी कार्यों के लिए दूर दराज की तहसीलों में जाना नहीं पड़ेगा। यह कार्यालय जनसुविधाओं के विस्तार, पारदर्शी प्रशासन और त्वरित सेवा उपलब्ध कराने में एक सशक्त सेतु के रूप में कार्य करेगा।

उन्होंने आगे कहा कि अब रणवीरपुर में उप तहसील कार्यालय के शुभारंभ से किसानों व ग्रामीणों को खसरा/खतौनी की नकल, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, ऋण पुस्तिका सहित विभिन्न राजस्व कार्यों के लिए अब बार–बार तहसील मुख्यालय जाना नहीं पड़ेगा। जमीन विवाद जैसे राजस्व प्रकरणों का शीघ्र निपटान होगा। उप तहसील कार्यालय के शुभारंभ से किसानों व ग्रामीणों के समय व संसाधन दोनों की बचत भी होगी। भाजपा सरकार की नीति केवल भवन निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह ग्रामीणों की जनभावनाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने का एक ठोस प्रयास है। रणवीरपुर उप तहसील के शुभारंभ से न केवल प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी बल्कि आसपास के गाँवों के लोग भी अपने अधिकारों और सेवाओं का लाभ आसानी से उठा सकेंगे।

भावना बोहरा ने आगे कहा कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना और ग्रामीण अंचलों को भी शहरी क्षेत्रों की तरह सशक्त, शिक्षित और समृद्ध बनाना ही हमारी प्राथमिकता है। इस उद्देश्य के लिए मैं निरंतर कार्य कर रही हूं। “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” से आज पंडरिया विधानसभा क्षेत्र विकास की स्वर्णिम गाथा लिख रही है। आप सभी का विश्वास और अपनत्व मुझे सदैव प्राप्त हो रहा है जो मुझे जनसेवा के लिए नित नई ऊर्जा प्रदान कर रही है। आप सभी के उत्साह और उमंग को देखकर मैं कह सकती हूं हम सब मिलकर विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़ के साथ समृद्ध पंडरिया का निर्माण करेंगे।

  • Related Posts

    स्तनपान और स्वस्थ आहार को बढ़ावा देकर सामाजिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम बन सकता है मीडिया”विश्व स्तनपान सप्ताह के पूर्व यूनिसेफ ने आयोजित की मीडिया कार्यशाला

    रायपुर, 23 जुलाई, 2026/ मातृ एवं शिशु पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए यूनिसेफ ने रायपुर में “विश्व स्तनपान सप्ताह एवं स्वस्थ…

    Read more

    हरित विकास और ग्रामीण आजीविका की अनूठी पहल

    वीबी-जी रामजी के तहत एक ही स्थल पर लगे 1717 नाशपाती के पौधे   *फलदार पौधों से पर्यावरण संरक्षण के साथ महिला समूहों की आय बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण…

    Read more

    NATIONAL

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट