Ro no D15139/23

‘राष्ट्रीय आयुष मिशन और राज्यों में क्षमता निर्माण’ विषय पर नई दिल्ली में होगा दो दिवसीय शिखर सम्मेलन

*छह राज्यों के उप समूह के लिए छत्तीसगढ़ राज्य नोडल के रूप में है नामित*

रायपुर, 2 सितम्बर 2025/
आयुष मंत्रालय 3 और 4 सितम्बर को राजधानी दिल्ली के सरिता विहार स्थित अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) में दो दिवसीय ‘राष्ट्रीय आयुष मिशन और राज्यों में क्षमता निर्माण’ विषयक विभागीय शिखर सम्मेलन आयोजित करने जा रहा है। सम्मेलन का उद्घाटन केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्री प्रताप्राव जाधव करेंगे।

सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को आयुष क्षेत्र की नीतियों, योजनाओं और अनुभवों पर साझा मंच प्रदान करना है। इसमें जमीनी स्तर के सुझावों से लेकर भविष्य की रणनीतियों पर गहन चर्चा की जाएगी। इस पहल के जरिए राष्ट्रीय आयुष मिशन (NAM) को और प्रभावी व व्यापक बनाने पर जोर दिया जाएगा।

शिखर सम्मेलन में चौथे मुख्य सचिव स्तरीय सत्र को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देशों के अनुसार आयोजित किया जाएगा।

इस सम्मेलन में आयुष व आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के साथ एकीकरण, जनस्वास्थ्य कार्यक्रम, औषधीय पौधों का संवर्द्धन, होम्योपैथी एवं यूनानी चिकित्सा के विस्तार सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर सत्र होंगे। ‘आयुष का आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के साथ एकीकरण’ उप विषय पर छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, ओडिशा, लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश को शामिल कर कार्य समूह का गठन होगा। इसके समन्वय के लिए छत्तीसगढ़ और अरुणाचल प्रदेश को नोडल राज्य के रूप में नामित किया गया है।

  • Related Posts

    “माय भारत पोर्टल” में रजिस्ट्रेशन के लिए स्पेशल ड्राइव विशेष कैम्प का आयोजन 19-20 अगस्त को

      कोरबा 18 अगस्त 2026/“माय भारत युवा कार्यक्रम” एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली के दिशा निर्देशों के अनुरूप कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में “माय भारत युवा…

    Read more

    18 अगस्त  से 24 सितम्बर तक प्रत्येक मंगलवार तथा शुक्रवार को आयोजित किया जा रहा है  शिशु संरक्षण माह

      कोरबा 18 अगस्त 2026/भारत शासन के दिशा-निर्देशानुसार कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत  के मार्गदर्शन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी के नेतृत्व में जिले में शिशु संरक्षण माह (विटामिन…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल