Ro no D15139/23

25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में रायपुर बास्केटबॉल में सिरमौर, सरगुजा ने जीता क्रिकेट का रोमांचक मुकाबला

अम्बिकापुर 30 अक्टूबर 2025/  जिले में चल रही 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के तीसरे दिन खिलाड़ियों के जोश और रोमांच से मैदान गूंज उठा। विभिन्न खेलों में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।

अंडर-14 क्रिकेट बालक वर्ग में सरगुजा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंतिम गेंद पर बिलासपुर को हराकर रोमांचक जीत दर्ज की। सरगुजा की टीम की इस जीत ने दर्शकों का दिल जीत लिया।
बैडमिंटन (14, 17 और 19 वर्ष बालक-बालिका वर्ग) की टीम चैंपियनशिप के परिणाम भी घोषित किए गए, जिनके आधार पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए छत्तीसगढ़ की टीम का चयन किया गया। प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचे अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल देकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता के दौरान जिला स्तरीय अधिकारी रविशंकर पाण्डेय, भरत अग्रवाल और संजीव सिंह ने विभिन्न आवास स्थलों का निरीक्षण किया तथा खिलाड़ियों की भोजन व्यवस्था और सुविधाओं की जानकारी ली।
बास्केटबॉल में अंडर-17 बालक वर्ग में सरगुजा ने बिलासपुर को हराकर शानदार जीत दर्ज की।14 वर्ष बालिका वर्ग में बिलासपुर ने बस्तर को पराजित किया। 17 वर्ष बालिका वर्ग में रायपुर ने दुर्ग को हराकर अपनी बढ़त बनाए रखी।19 वर्ष बालक वर्ग में बस्तर ने दुर्ग को 1 बास्केट के अंतर से हराया। वहीं 17 वर्ष बालक वर्ग में रायपुर ने उत्कृष्ट खेल दिखाते हुए सिरमौर का खिताब अपने नाम किया। 19 वर्ष बालिका वर्ग में सरगुजा की बालिकाओं ने दुर्ग को हराकर अपना वर्चस्व बरकरार रखा।
राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि इस टूर्नामेंट में अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी दिव्या रंगारी (रायपुर संभाग) और राष्ट्रीय खिलाड़ी अनामिका चौबे ने भी भाग लिया, जिससे खिलाड़ियों को प्रेरणा मिली।
फुटबॉल मुकाबलों में भी जबरदस्त खेल देखने को मिला। 19 वर्ष बालिका वर्ग में बस्तर ने बिलासपुर को 10 गोल से पराजित किया, जबकि रायपुर और दुर्ग का मुकाबला बिना गोल बराबरी पर समाप्त हुआ।
समापन समारोह 31 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे से आयोजित होगा जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, विशेष उपस्थिति में स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव, कार्यक्रम अध्यक्षता करेंगे पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल, लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज,सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव, राज्य युवा आयोग अध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह तोमर,महापौर श्रीमती मंजूषा भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह, नगर निगम सभापति श्री हरमिंदर सिंह (टिन्नी) एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री देवनारायण यादव उपस्थित रहेंगे।
समापन अवसर पर अतिथियों द्वारा विभिन्न खेलों में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं पदक प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

  • Related Posts

    राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के शूटिंग खिलाड़ियों ने कलेक्टर अजीत वसंत से की सौजन्य भेंट राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में 12 पदक जीतने पर कलेक्टर ने खिलाड़ियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

      अम्बिकापुर 25 जुलाई 2026/ जिले के राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के शूटिंग खिलाड़ियों ने शनिवार को कलेक्टर  अजीत वसंत से सौजन्य भेंट कर हाल ही में आयोजित 25वीं छत्तीसगढ़ प्रदेश…

    Read more

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 की शिकायत का त्वरित निराकरण प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत हितग्राही को उपलब्ध कराया गया गैस कनेक्शन

      अम्बिकापुर 25 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में दर्ज शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री…

    Read more

    NATIONAL

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार