Ro no D15139/23

प्रथम चरण में तीनों विकासखंड में 85.56% हुए मतदान गांव सरकार बनाने में मतदाताओं ने निभाई अपनी जिम्मेदारी 19 फरवरी को पंच, सरपंच एवं जनपद पंचायत सदस्यों को मिलेगा प्रमाण पत्र

त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025
20 फरवरी को जिला पंचायत के विजेता प्रत्याशियों को मिलेगा प्रमाण पत्र


अम्बिकापुर 18 फरवरी 2025/
 त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के प्रथम चरण के मतदान हेतु जिले के तीन विकासखंडों में अम्बिकापुर, लखनपुर और उदयपुर सहित 228 ग्राम पंचायतों में 567 मतदान केंद्र स्थापित किए गए थे। मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए 2,835 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों को तैनात किया गया था। ग्रामीण मतदाताओं ने उत्साह पूर्वक मतदान कर अपनी लोकतांत्रिक जिम्मेदारी का निर्वहन किया। पंच सरपंच एवं जनपद सदस्य के विजयी प्रत्याशियों को जनपद पंचायत मुख्यालय में 19 फरवरी को प्रमाण पत्र प्रदाय किए जाएंगे। इसी प्रकार जिला पंचायत सदस्य के विजयी प्रत्याशियों को 20 फरवरी को कलेक्ट्रेट कम्पोजिट बिल्डिंग में प्रदाय किया जाएगा।

प्रथम चरण के मतदान का अंतिम विवरण इस प्रकार

जनपद पंचायत अम्बिकापुर में कुल 107868 मतदाताओं ने मतदान किया, जिसमें 54,521 महिलाएं और 53,347 पुरुष शामिल थे। मतदान प्रतिशत 84.54% रहा। जनपद पंचायत उदयपुर में कुल 52,892 मतदाताओं ने मतदान किया, जिसमें 26,313 महिलाएं और 26,579 पुरुष शामिल थे। इस प्रकार मतदान प्रतिशत 86.96%रहा।

जनपद पंचायत लखनपुर में कुल 74257 मतदाताओं ने मतदान किया, जिसमें 37,074 महिलाएं और 37,183 पुरुष शामिल थे। इस प्रकार  86.13% प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
प्रथम चरण के निर्वाचन में तीनों विकासखंडों में कुल 235017 मतदाताओं ने मतदान किया, जिसमें 117908 महिलाएं, 117109 पुरुष मतदाता ने मतदान किया। इस प्रकार कुल मतदान प्रतिशत 85.56% रहा।
प्रथम चरण के पंचायत निर्वाचन में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। अब दूसरे चरण का मतदान जनपद पंचायत सीतापुर एवं मैनपाट में 20 फरवरी को एवं तीसरे चरण का मतदान जनपद पंचायत लूण्ड्रा एवं बतौली में 23 फरवरी को सम्पन्न होना है।
  • Related Posts

    अम्बिकापुर में नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न’

    मान. छ.ग. उच्च न्यायालय के मान. मुख्य न्यायमूर्ति श्री जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/  सरगुजा जिला में न्यायिक अधोसंरचना के विस्तार की…

    Read more

    आजीविका डबरी एवं नवा तरिया में मत्स्य पालन को मिला बढ़ावा 28 ग्राम पंचायतों की 35 आजीविका डबरी एवं 2 नवा तरिया में लगभग 1 लाख फिंगरलिंग मछली बीज का संचयन

    अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/   कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी   विनय कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर रोजगार…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल