Ro no D15139/23

नक्शा परियोजना के शुभारंभ के साथ अंबिकापुर में डिजिटल भू-प्रबंधन की दिशा में एक बड़ा कदम

ड्रोन सर्वे से भूमि विवादों का समाधान और सम्पत्ति रिकॉर्ड में होगी पारदर्शिता
सिटी सर्वे अंबिकापुर हेतु नक्शा परियोजना का शुभारंभ
ड्रोन सर्वे से शहरवासियों की भू-सम्पत्तियों का रिकॉर्ड होगा दुरूस्त, सम्पत्ति विवाद भी होगा निपटान
केन्द्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह ने नक्शा परियोजना का किया वर्चुअल शुभारंभ
अंबिकापुर में सरगुजा सांसद सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि-अधिकारी भी हुए शामिल

अम्बिकापुर 18 फरवरी 2025/ केन्द्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह ने मध्यप्रदेश के रायसेन से नक्शा परियोजना का शुभारंभ किया।इस परियोजना के तहत अंबिकापुर नगर निगम में ड्रोन सर्वे के माध्यम से शहरी भू-सम्पत्तियों का सटीक रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा, जिससे सम्पत्ति विवादों का समाधान तेजी से हो सकेगा।
इस अवसर पर अंबिकापुर के जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज, राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह तोमर, कलेक्टर श्री विलास भोसकर, अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक एवं नगर निगम कमिश्नर श्री डी. एन. कश्यप समेत कई अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी उपस्थित थे।
केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह ने कहा कि इस परियोजना से शहरी क्षेत्र में भूमि प्रबंधन में सुधार होगा और सम्पत्तियों के स्वामित्व से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान संभव होगा। उन्होंने यह भी बताया कि ड्रोन तकनीक के जरिए सम्पत्तियों का हवाई सर्वे कर फोटो और वीडियो डेटा एकत्र किए जाएंगे, जिसका उपयोग भविष्य में सरकारी दस्तावेजों और भूमि रिकॉर्ड की सटीकता को बढ़ाने में किया जाएगा।

यह परियोजना देश के 26 राज्यों और तीन केन्द्र शासित प्रदेशों के 141 जिलों में लागू की जा रही है, और अंबिकापुर, जगदलपुर तथा धमतरी को इसके लिए चुना गया है। इस परियोजना के तहत पहले चरण में अंबिकापुर शहर के विभिन्न क्षेत्रों का ड्रोन सर्वे किया जाएगा, और अगले चरण में आंकड़ों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा।
सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज ने कहा कि नक्शा परियोजना के तहत अंबिकापुर नगर निगम को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शामिल करना हमारे लिए बड़ी खुशी की बात है। इस डिजिटल तकनीक से भू-राजस्व संबंधी समस्याएं दूर होंगी और ड्रोन के माध्यम से काम करने से अच्छे परिणाम मिलेंगे। इससे भूमि के हर इंच का सही हिसाब मिलेगा, जिससे सभी लोगों को लाभ होगा। अंबिकापुर के शहरी क्षेत्र में सर्वे किया जाएगा और डिजिटल क्रांति की शुरुआत हो गई है। अब हमारे पास हमारी संपत्ति का डिजिटल रिकॉर्ड उपलब्ध होगा। इससे एक ओर जहां भूमि विवादों में कमी आएगी, वहीं अनावश्यक मेहनत और धन की बचत भी होगी।
कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने सिटी सर्वे अंबिकापुर हेतु नक्शा प्रोजेक्ट के शुभारंभ के अवसर पर कहा कि यह बहुजन हिताय, बहुजन सुखय प्रोजेक्ट है। सभी के लिए अच्छा है डिजिटाइजेशन बहुत ही महत्वपूर्ण है भू राजस्व को बचाने में सहयोग मिलेगा जिसकी जिम्मेदारी आपकी है इसमें ऑनलाइन रिकॉर्ड रहेगा एवं सभी सुविधाएं प्राप्त होगी।
पार्षद श्री आलोक दुबे ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे शहरी क्षेत्र के भूमि रिकॉर्ड सुरक्षित रहेंगे और सही समय पर डाटा की उपलब्धता से योजनाओं में आसानी होगी।
इस परियोजना के तहत अंबिकापुर नगर निगम के ड्रोन सर्वे से भू-सम्पत्तियों के सही रिकॉर्ड को ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे भविष्य में भूमि संबंधित विवादों को सुलझाना आसान होगा और शहरी विकास की योजनाओं का क्रियान्वयन बेहतर हो सकेगा।

  • Related Posts

    स्वास्थ्य शिक्षक पदों पर पदोन्नति हेतु अंतिम चयन व प्रतीक्षा सूची जारी

      अम्बिकापुर 28 जुलाई 2026/ कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवायें, सरगुजा संभाग द्वारा स्वास्थ्य शिक्षक (हेल्थ एजुकेटर) और सेनेटोरियन-कम-हेल्थ एजुकेटर के पद पर पदोन्नति के लिए अंतिम चयन एवं अंतिम…

    Read more

    स्टाफ नर्स के पद पर पदोन्नति हेतु अंतिम वरिष्ठता एवं चयन सूची जारी

      अम्बिकापुर 28 जुलाई 2026/ कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवायें, सरगुजा संभाग द्वारा विभागीय पदोन्नति समिति की 24 जुलाई 2026 को हुई बैठक में लिए गए निर्णय के आधार पर…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends