Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में लोगों को मिल रहा किफायती दर पर आवास

आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने किया वन टाइम सेटलमेंट योजना 2 का शुभारंभ

अटल विहार उरगा में 84 भवन, दीनदयाल आवास खरमोरा में 10 व दीनदयाल आवास रामपुर में 03 व्यवसायिक आवास भवन उपलब्ध

कोरबा 3 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में सभी के लिए आवास के तहत किफायती दरों पर घर उपलब्ध कराने वन टाइम सेटलमेंट योजना 2 का शुभारंभ छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा कर किया गया है। आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने भवनों की लागत मूल्य पर 10, 20 तथा 30 प्रतिशत तक छूट की योजना तैयार किया गया था, जिसे 20 जनवरी 2025 को मंत्रिमंडल से हरि झंडी मिल गई थी परंतु आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण योजना को शुरू नहीं किया जा सका था। मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी के प्रयासों से यह वन टाइम सेटलमेंट योजना-2, 01 मार्च 2025 से शुरू की गई है। जिसके तहत राज्यभर में स्थित आवासीय एवं व्यावसायिक भवनों में भारी छूट दी जा रही है। इस योजना से लोगों को अपने सपनों का घर प्राप्त करने का एक सुनहरा अवसर प्राप्त हुआ है।
आवास एवं पर्यावरण विभाग सचिव सह छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री अंकित आनंद (भा.प्र.से.) द्वारा बताया गया कि मंडल की यह एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसमें सभी वर्ग के लोगों के लिए किफायती दर पर घर उपलब्ध कराया जा रहा हैं। मंडल द्वारा निर्मित आवासीय एवं व्यावसायिक भवनों के लागत मूल्य पर 30 प्रतिशत तक छूट दी है, जिससे एक परिवार अपने सपनों का आशियाना बहुत ही सामान्य एवं किफायती दाम पर ले सके। मंडल आयुक्त श्री कुंदन कुमार (भा.प्र.से.) द्वारा बताया गया कि इस योजना को प्रारंभ करते ही हमें लोगों का शानदार प्रतिसाद मिला है। मात्र 2 दिनों में लगभग 8 करोड़ के 56 भवनों की बुकिंग आ चुकी है जो कि एक रिकॉर्ड है। बुकिंग सिस्टम पूरी तरह से पारदर्शिता के साथ ऑनलाइन रखा है जहां हितग्राही अपने घर बैठे मंडल की वेबसाइट www.cghb.gov.in  पर लॉग इन कर भवन आसानी से बुक कर सकते हैं। विगत दो दिनों में मंडल के टोल फ्री नंबर 18001216313 तथा अधिकारियों/ कर्मचारियों के नंबर्स में 900 से 1000 क्वेरीज़ भी आ चुकी है।
यह योजना छत्तीसगढ़ के सभी प्रमुख स्थानों जैसे, रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, जगदलपुर, धमतरी, दंतेवाड़ा राजनांदगांव, कवर्धा, नवा रायपुर अटल नगर, आरंग, महासमुंद, अंबिकापुर, जशपुर, रायगढ़, कोरबा और अन्य प्रमुख शहरों में लागू है। जिला कोरबा अंतर्गत अटल विहार उरगा में 84 भवन, दीनदयाल आवास खरमोरा में 10 भवन तथा दीनदयाल आवास रामपुर में 03 व्यवसायिक आवास भवन उपलब्ध है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की यह योजना विशेष रूप से उन लोगों के लिए है, जो अपने घर का सपना साकार करना चाहते हैं परन्तु वित्तीय दृष्टिकोण से उनके लिए यह चुनौतीपूर्ण हो सकता है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने इस योजना के तहत लोगों को छूट प्रदान कर उन्हें सस्ता और बेहतर आवास उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है। यह योजना मंडल के लिए मील का पत्थर साबित होगी ।

  • Related Posts

    रैम्प योजना के अंतर्गत स्टार्टअप छत्तीसगढ़ कार्यशाला का सफल आयोजन

      कोरबा 25 मार्च 2026/जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र,  द्वारा जिप्सा कॉलेज, टी.पी. नगर, कोरबा में आरएएमपी योजना के अंतर्गत “स्टार्टअप छत्तीसगढ़” विषय पर जागरूकता एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम का सफल…

    Read more

    युवाओं को स्वरोजगार हेतु प्रोत्साहित किया गया  उद्यमिता जागरूकता शिविर का आयोजन

     कोरबा 25 मार्च 2026/जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, कोरबा द्वारा स्थानीय एक होटल में उद्यमिता जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं इच्छुक उद्यमियों…

    Read more

    NATIONAL

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….