Ro no D15139/23

जिले में 10वीं,12वीं बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्वक हो रहे आयोजित

जिला स्तरीय निरीक्षण दल द्वारा परीक्षा केंद्रों का किया जा रहा निरीक्षण

कोरबा 03 मार्च 2025/छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा संचालित परीक्षा वर्ष 2025 के अंतर्गत 10वीं एवं 12वीं बोर्ड की परीक्षा प्रारम्भ हो गया है। जिले में  परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों पर नियंत्रण लगाने हेतु शिक्षा विभाग द्वारा विभिन्न दलों का गठन कर परीक्षा  केंद्रों का औचक निरीक्षण किया जा रहा  है।  01 मार्च 2025 को हायर सेकेडंरी स्कूल के हिन्दी विषय का परीक्षा संपन्न हुआ। परीक्षा हेतु दर्ज कुल बच्चों की संख्या 9, 256 है। जिसमें से 9,154 विद्यार्थी उपस्थित एवं 102 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। उक्त परीक्षा हेतु गठित जिला स्तरीय निरीक्षण दल द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। जिसके अंतर्गत दल क्रमांक 01 द्वारा शा.उ.मा.वि. गोढ़ी, शा.उ.मा.वि. भैसमा, शा.उ.मा.वि. रामपुर करतला, शा.उ.मा.वि. नोनबिर्रा, शा.उ.मा.वि. सेन्द्रीपाली का, दल क्र. 02 द्वारा शा.उ.मा.वि. कटघोरा, आदर्श कटघोरा, सेजेस बा. कटघोरा, सेजेस छुरी, विद्युत गृह क्र. 2 दर्री, सेजेस एन.टी.पी.सी. का,  दल क्र. 3 द्वारा  शास. प्रयास शा.उ.मा.वि. कोरबा, शा.उ.मा.वि. रामपुर, निर्मला कोसाबाड़ी,  दल क्र. 4 द्वारा शा.उ.मा.वि. कनकी, शा.उ.मा.वि. कुदुरमाल, शा.उ.मा.वि. उरगा, शा.उ.मा.वि. सरगबुंदिया एवं जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सेजेस चैतमा, सेजेस माखनपुर, शा.उ.मा.वि. बकसाही कुल 21 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। सभी परीक्षा केंद्रों में शांतिपूर्वक परीक्षा संचालित हुआ एवं एक भी नकल प्रकरण नहीं प्राप्त हुआ। इसी प्रकार 3 मार्च 2025 को  हाई स्कूल के हिंदी विषय की परीक्षा सम्पन्न हुई। परीक्षा हेतु बच्चों की दर्ज संख्या  13,065, उपस्थित 12, 673 एवं अनुपस्थित बच्चों की संख्या 392 है। हाई स्कूल परीक्षा हेतु गठित  जिला स्तरीय निरीक्षण दल क्र. 1 द्वारा विद्युत गृह क्र. 2 दर्री, सेजेस एन.टी.पी.सी. , सेजेस गोपालपुर, सेजेस छुरी का, दल क्र. 2 द्वारा निर्मला स्कूल कोसाबाड़ी , सरस्वती सीतामणी,  ज्योति मिशन, सेजेस कन्या साडा कन्या,  सेजेस एन.सी.डी.सी,  सरस्वती बुधवारी, विद्युत गृह क्र. 1 का दल क्र. 3 द्वारा सेजेस माखनपुर,  दल क्र. 4 द्वारा सेजेस कुसमुंडा, स.उ.मा.वि. कुसमुंडा, शा.उ.मा.वि. भिलाई बाजार, शा.उ.मा.वि. हरदी बाजार, सेजेस हरदी बाजार का दल क्र. 5 द्वारा शा.उ.मा.वि. गोढ़ी, शा.उ.मा.वि. भैसमा, शा.उ.मा.वि. तुमान, शा.उ.मा.वि. गिधौरी, शा.उ.मा.वि. तिलकेजा एवं जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा शा.उ.मा.वि. उरगा, शा.उ.मा.वि. गोढ़ी कुल 24 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। सभी परीक्षा केंद्रों में शांतिपूर्वक परीक्षा संचालित हुआ एवं एक भी नकल प्रकरण नहीं प्राप्त हुआ।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

      कोरबा 19 अगस्त 2026/कटघोरा, राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के अंतर्गत 19 अगस्त को कृषकों को प्राकृतिक खेती की तकनीकों, लाभों एवं व्यावहारिक पहलुओं से अवगत कराने के उद्देश्य से…

    Read more

    पोड़ी उपरोड़ा में विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित एसडीएम  मनोज बंजारे ने शिक्षा,  स्वास्थ्य , खाद्य, विद्युत एवं मूलभूत सुविधाओं की ली जानकारी

     कोरबा 19 अगस्त 2026/ विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा में एसडीएम श्री मनोज बंजारे की अध्यक्षता में विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ), खंड चिकित्सा अधिकारी…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ