Ro no D15139/23

किसानों के हित में सहकारी समिति कर्मचारी व ऑपरेटर संघ ने हड़ताल स्थगित की

कलेक्टर ने ज्ञापन प्राप्त कर व्यवस्थित ढंग से धान खरीदी कार्य संपादित करने के  दिए निर्देश

धान खरीदी व्यवस्था को सुचारू और निर्विघ्न बनाए रखने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी संघ एवं धान खरीदी ऑपरेटर संघ ने अपनी प्रस्तावित हड़ताल को फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया है।
इसी क्रम में जिले के उक्त संगठनों के प्रतिनिधियों ने कलेक्टर श्री अजीत वसंत से भेंट कर हड़ताल स्थगन संबंधी ज्ञापन सौंपा। कलेक्टर श्री वसंत ने ज्ञापन प्राप्त कर कर्मचारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया तथा सभी अधिकारियोंदृकर्मचारियों से समय पर व व्यवस्थित ढंग से धान खरीदी कार्य संपादित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो, यह जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
जिला खाद्य अधिकारी ने इस सम्बंध में जानकारी देते हुए बताया कि संघ ने किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है। संघ का कहना है कि धान खरीदी सीजन के दौरान किसी भी प्रकार की बाधा न आए, इसलिए हड़ताल रोकने का फैसला लिया गया है। संघ ने उम्मीद जताई कि प्रशासन उनकी मांगों के निराकरण के लिए सकारात्मक पहल करेगा, जिससे भविष्य में किसी तरह की असुविधा उत्पन्न न हो। दोनों संगठनों ने प्रशासन के आश्वासन पर विश्वास जताते हुए धान खरीदी कार्य में पूर्ण सहयोग देने का संकल्प लिया।

  • Related Posts

    भाजपा सरकार में बढ़े कोर्ट की अवमानना के मामले, अकबर ने राज्यपाल को लिखा आग्रह पत्र

      रायपुर। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधि मंत्री मोहम्मद अकबर ने राज्य की भाजपा सरकार के दौरान कोर्ट की अवमानना ( कंटेम्प्ट ऑफ कोर्ट) के बढ़ते मामलों पर चिंता…

    Read more

    अल-नीनो के मद्देनजर केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने ली छत्तीसगढ़ की खेती-किसानी की जानकारी

    *अल-नीनो के संभावित प्रभाव से निपटने राज्य सरकार मुस्तैद, किसानों को अल-नीनो से बचाने किए जा रहे हैं उपाय: मंत्री श्री नेताम*   *किसानों की चिंता दूर कर रही छत्तीसगढ़…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान के परमाणु ठिकानों की जांच होगी… वरना बातचीत रद्द कर देता, डोनाल्ड ट्रंप ने फिर फंसाया पेंच

    ईरान के परमाणु ठिकानों की जांच होगी… वरना बातचीत रद्द कर देता, डोनाल्ड ट्रंप ने फिर फंसाया पेंच

    अभिषेक बनर्जी के ‘महल’ पर शुभेंदु अधिकारी की नजर, अवैध संपत्ति जब्त कर भूमिहीनों को देगी बंगाल सरकार

    अभिषेक बनर्जी के ‘महल’ पर शुभेंदु अधिकारी की नजर, अवैध संपत्ति जब्त कर भूमिहीनों को देगी बंगाल सरकार

    60 दिन की राहत, लेकिन सख्त चेतावनी भी; डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को किया आगाह

    60 दिन की राहत, लेकिन सख्त चेतावनी भी; डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को किया आगाह

    अमन यादव के नेतृत्व में भारतीय उच्चायोग के आमंत्रण पर म्यूथाई दल ने भारतीय दूतावास परिसर में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    अमन यादव के नेतृत्व में भारतीय उच्चायोग के आमंत्रण पर म्यूथाई दल ने भारतीय दूतावास परिसर में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    राष्ट्रीय शक्ति के आधार हैं योग और समुद्री सामर्थ्य, कोलकाता में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    राष्ट्रीय शक्ति के आधार हैं योग और समुद्री सामर्थ्य, कोलकाता में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    मौसम: अब मॉनसून बढ़ेगा आगे, इन राज्यों में अगले दो दिन होगी भारी बारिश

    मौसम: अब मॉनसून बढ़ेगा आगे, इन राज्यों में अगले दो दिन होगी भारी बारिश