Ro no D15139/23

दूसरे चरण में जनपद पंचायत क्षेत्र जशपुर, मनोरा, कुनकुरी और दुलदुला में होगा निर्वाचन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025
चारों जनपद पंचायत क्षेत्र के 169 सरपंच पदों के लिए 800 अभ्यर्थी चुनावी मैदान में
पंच पद के 1305 पदों हेतु 3089 प्रत्याशी लड़ेंगे चुनाव
998 पंच पदों पर हुआ निर्विरोध निर्वाचन
जनपद पंचायत सदस्य के  52 पदों के लिए 253 अभ्यर्थी लड़ेगें चुनाव
जशपुरनगर 18 फरवरी 2025/त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत तीन चरणों में पंचायत चुनाव संचालित किए जा रहे हैं। कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रोहित व्यास के निर्देशन में अधिकारी-कर्मचारी राज्य चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए काम में जुटे हुए हैं। पहले चरण में 17 फरवरी को बगीचा में हुए सफलतापूर्वक निर्वाचन के बाद दूसरे चरण में 20 फरवरी को जशपुर, मनोरा, दुलदुला और कुनकुरी जनपद पंचायत क्षेत्र में चुनाव संपन्न होना है। इन चारों जनपद पंचायत क्षेत्रों के 169 सरपंच पदों के लिए 800 अभ्यर्थी, पंच के 1305 पदों हेतु 3089 प्रत्याशी चुनाव में भाग लेंगें, 998 पंच पदों में निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। इसके साथ ही जनपद पंचायत सदस्य के 52 पदों के लिए 253 अभ्यर्थी चुनाव लड़ेगें। इसी तरह जिला पंचायत सदस्य हेतु जशपुर में 01, मनोरा में 01, कुनकुरी में 02 और दुलदुला में 01 पदों के लिए निर्वाचन होना हैं।
      जनपद पंचायत क्षेत्र जशपुर में 44 सरपंच पद हेतु 242 अभ्यर्थी चुनाव लड़ेगें। इसी तरह पंच पद के 607 पदों के लिए 230 स्थानों पर निर्विरोध निर्वाचन हुए हैं, वहीं शेष 377 पदों हेतु 928 अभ्यर्थी  और जनपद पंचायत सदस्य के 14 पदों के लिए 81 अभ्यर्थी चुनावी मैदान में अपना भाग्य आजमाएंगे। जनपद पंचायत क्षेत्र मनोरा में 44 सरपंच पद हेतु 223 अभ्यर्थी चुनाव लड़ेगे।  555 पंच पदों के लिए 202 निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। वहीं शेष 353 पदों के लिए 861 अभ्यर्थी और जनपद पंचायत सदस्य के 12 पदों के लिए 64 अभ्यर्थी चुनाव लड़ेगें।
      जनपद पंचायत कुनकुरी क्षेत्र में 51 सरपंच पदों के लिए 217 अभ्यर्थी चुनाव में भाग लेंगे। पंच पद हेतु 340 स्थानों पर अभ्यर्थियों का निर्वाचन निर्विरोध किया गया हैं, वहीं 361 पदों के लिए 829 अभ्यर्थी और जनपद पंचायत सदस्य के 16 पदों के लिए 64 अभ्यर्थी निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लेंगे। दुलदुला जनपद पंचायत क्षेत्र में सरपंच के 30 पदों हेतु 118 अभ्यर्थी चुनाव में भाग लेंगे। वहीं पंच के 440 पदों में से 226 में निर्विरोध निर्वाचन किए गए हैं। शेष 214 पदों हेतु 471 अभ्यर्थी चुनाव में भाग लेंगे। साथ ही जनपद पंचायत सदस्य के 10 पदों हेतु 44 अभ्यर्थी चुनावी प्रक्रिया में भाग लेंगें।
  • Related Posts

    नेशनल लोक अदालत सफल आयोजन हेतु विडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक हुई संपन्न

    जशपुरनगर 28 जुलाई 2026/’ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार दिनांक 12.09.2026 दिन शनिवार को जिला एवं तालुका स्तर पर नेशनल लोक…

    Read more

    विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर जी.एन.एम. नर्सिंग कॉलेज एवं जिला चिकित्सालय जशपुर में टीकाकरण एवं जागरूकता शिविर आयोजित

     77 हितग्राहियों को लगाया गया हेपेटाइटिस-बी वैक्सीन का प्रथम डोज, रोग के प्रकार, लक्षण एवं बचाव की दी गई विस्तृत जानकारी जशपुरनगर 28 जुलाई 2026/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends