Ro no D15139/23

मुस्कुराता बस्तर’ कार्यशाला में कैनवास पर उतरीं बच्चों की कल्पनाएं बच्चों ने साझा की अपने अनुभव, कला के जरिए चमकेगी सकारात्मक छवि

जगदलपुर 03 अगस्त 2026/ बस्तर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक सौंदर्य और सकारात्मक छवि को कला के माध्यम से वैश्विक पटल पर पहुंचाने के उद्देश्य से जगदलपुर के एक निजी होटल में आयोजित ‘मुस्कुराता बस्तर’ कार्टून कैनवास कार्यशाला में विभिन्न स्कूली विद्यार्थियों ने अपार उत्साह के साथ भाग लेते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यशाला के दौरान देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए वरिष्ठ कार्टूनिस्टों और कला विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को कार्टून निर्माण और कैरिकेचर की बारीकियों से रूबरू कराया। विशेषज्ञों ने बच्चों को समझाया कि कला की शुरुआत में सटीक जीरो (सर्किल) बनाना बेहद महत्त्वपूर्ण होता है, क्योंकि जितना सटीक गोला बनेगा, चित्र में उतनी ही स्पष्टता और निखार आएगा। इसके साथ ही छात्रों को रफ स्केचिंग, आउट लाइनिंग, रंगों के सही चयन और चेहरे के विशिष्ट भावों को कैरिकेचर के जरिए उकेरने की तकनीकों को क्रमबद्ध तरीके से सिखाया गया।

इस अनूठे अनुभव को साझा करते हुए स्वामी आत्मानंद स्कूल के छात्र वंश साहू ने बताया कि बुनियादी बातों को गहराई से समझने से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और कला के प्रति उनकी रुचि और गहरी हुई है। वहीं सेजेस शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2 की छात्रा भारती पांडे और पूनम ध्रुव ने बताया कि पहले उन्हें ड्राइंग की सही शुरुआत का ज्ञान नहीं था, लेकिन विशेषज्ञों द्वारा चरणबद्ध तरीके से सिखाए गए तरीकों से अब वे आसानी से कार्टून बना पा रही हैं।

इसी क्रम में सेजेस नानगुर की छात्रा अंजलि नाग और नैना मरकाम के साथ-साथ सेजेस जगदलपुर की अक्षिता बाजपेई ने बताया कि वरिष्ठ कार्टूनिस्टों का मार्गदर्शन उनकी कल्पनाशीलता को और अधिक सशक्त बनाएगा। यह कार्यशाला न केवल बच्चों की प्रतिभा को निखारने का एक मंच बनी, बल्कि कला और रंगों के माध्यम से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बस्तर की एक शांतिप्रिय और मुस्कुराती हुई नई पहचान स्थापित करने की दिशा में भी एक महत्त्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुई।

  • Related Posts

    विधानसभा अध्यक्ष ने स्पीकर हाऊस में किया ध्वजारोहण

        राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव स्थित स्पीकर हाऊस में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं…

    Read more

    जिले में अपूर्व उत्साह एवं उल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

      विधानसभा अध्यक्ष ने जिला स्तरीय मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस का पर्व जिले में अपूर्व उत्साह एवं उल्लास के…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!