Ro no D15139/23

तीसरे चरण में समाधान शिविरों के माध्यम से आवेदकों को उनके आवेदनों की स्थिति, जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जाएगी जानकारी

प्राप्त कुल एक लाख 63 हजार आवेदन में एक लाख 50 हजार से अधिक आवेदनों का हुआ निराकरण

अम्बिकापुर 05 मई 2025/ सुशासन तिहार 2025 के तहत तीसरे चरण की शुरुआत आज 05 मई से हो गई है, जो 31 मई तक चलेगा। जिसके अंतर्गत जिले में समाधान शिविर आयोजित किए जाने हेतु कलेक्टर श्री विलास भोसकर के मार्गदर्शन में  स्थान, तिथि एवं दिन का निर्धारण किया गया है एवं शिविर के सफल आयोजन हेतु प्रभारी अधिकारी एवं सहायक नियुक्त किए गए हैं। जिले में कुल 57 समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों में 32, नगर निगम अम्बिकापुर में 23, तथा नगर पंचायत सीतापुर में 01 एवं नगर पंचायत लखनपुर में 01 शिविर आयोजित किये जाएंगे। समाधान शिविरों के माध्यम से आवेदकों को उनके आवेदनों की स्थिति, जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी और हितग्राहीमूलक योजनाओं के आवेदन पत्र-प्रपत्र भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सरगुजा जिले में कुल 163838 आवेदन प्राप्त हुए हैं।  जिसमें से कुल मांग 161016 एवं कुल शिकायत 2777 के आवेदन प्राप्त हुए हैं। 04 मई की स्थिति में 148681 मांग एवं 1845 शिकायत निराकृत हुये हैं, इस प्रकार कुल 150526 आवेदन निराकृत हुए हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर की तिथियां एवं स्थल-
06 मई 2025 को विकास खण्ड बतौली के ग्राम खड़धोवा, अम्बिकापुर के ग्राम नवानगर तथा मैनपाट के ग्राम रोपाखार में शिविर का आयोजन होगा।इसी प्रकार 08 मई 2025 को विकास खण्ड अम्बिकापुर के ग्राम परसा, लुण्ड्रा के ग्राम उदारी व बतौली के ग्राम बोदा में शिविर होगा। 10 मई 2025 को अम्बिकापुर के ग्राम करजी , लखनपुर के ग्राम कुसू में शिविर निर्धारित है। 13 मई 2025 को अम्बिकापुर के ग्राम मेण्ड्राकला , लखनपुर के ग्राम अंधला में तथा उदयपुर के ग्राम पुटा (रामगढ़) में आयोजित किया जाएगा।  15 मई 2025 को विकासखंड अम्बिकापुर के ग्राम सकालो, लुण्ड्रा के ग्राम करौली में  तथा 16 मई 2025 को विकासखंड सीतापुर के ग्राम गेरसा एवं  मैनपाट के ग्राम खडगांव में शिविर होंगे। 20 मई 2025 को विकासखण्ड अम्बिकापुर के ग्राम मानिकप्रकाशपुर , लुण्ड्रा के ग्राम लमगांव में तथा 21 मई 2025 को विकासखण्ड लखनपुर के ग्राम अरगोती , उदयपुर के ग्राम केदमा में शिविर होंगे। 23 मई 2025 को विकासखंड अम्बिकापुर के ग्राम दरिमा , लखनपुर के ग्राम सलका , उदयपुर के ग्राम डांडगांव में शिविर होंगे।
24 मई 2025 को विकासखण्ड लुण्ड्रा के लुण्ड्रा , बतौली के ग्राम मंगारी , सीतापुर के ग्राम देवगढ़ में शिविर होंगे। 27 मई 2025 को विकासखण्ड अम्बिकापुर के ग्राम सुखरी , उदयपुर के ग्राम सलका तथा 28 मई 2025 को विकास खण्ड लुण्ड्रा के ग्राम सहनपुर , मैनपाट के ग्राम राजापुर में शिविर होंगे।
30 मई 2025 को विकासखण्ड लखनपुर के ग्राम बगदर्री , उदयपुर के खम्हरिया तथा 31 मई 2025 को विकास खण्ड सीतापुर के ग्राम पेटला, मैनपाट के  ग्राम नर्मदापुर में आयोजित किया जावेगा।

नगरीय क्षेत्रों में शिविर की तिथियां एवं स्थल-
06 मई को सामुदायिक भवन अटल आवास में, 07 मई को प्राथमिक शाला पटेलपारा में, 08 मई को विश्वकर्मा मंदिर परिसर, 09 मई को माध्यमिक शाला बौरीपारा में, 10 मई  को गौरव पथ मांगलिक भवन में, 13 मई को प्राथमिक शाला सत्तीपारा में, 14 मई को शास.क.उ.मा.वि. में, 15 मई  को नगर निगम स्कूल में, 16 मई  को सामुदायिक भवन हरसागर तालाब, 17 मई  को सामुदायिक भवन चम्बोथी तालाब के पास, 19 मई को प्रा.शा. गंगापुर तुलसी चौक के पास, 20 मई 2025 को पानी टंकी माखन विहार के सामने, 21 मई को सियान सदन में, 22 मई को स्वर्णकार भवन कैलाश मोड़ के पास, 23 मई  को सामु. भवन चांदनी चौक के पास, 24 मई  को कुण्डला सिटी मंदिर के पास, 26 मई  को भारतेंदू भवन स्टेडियम परिसर में, 27 मई  को सामुदायिक भवन जगन्नाथ मंदिर के पास, 28 मई  को कुशाभउ ठाकरे सामुदायिक भवन में, 29 मई  को सामुदायिक भवन बरेजपारा में,  30 मई  को सामुदायिक भवन दर्रीपारा में तथा 31 मई  को प्राथमिक शाला लक्ष्मीपुर में शिविर आयोजित होंगे। वहीं 15 मई को  नगर पंचायत लखनपुर हेतु कार्यालय परिसर नगर पंचायत लखनपुर तथा नगर पंचायत सीतापुर हेतु सांस्कृतिक भवन सीतापुर में शिविर आयोजित किए जाएंगे।

  • Related Posts

    ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों ने देखी नशामुक्ति पर केंद्रित चित्र प्रदर्शनी

    स्वतंत्रता दिवस पर ‘हर घर तिरंगा’ एवं ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत ग्राम करजी में जागरूकता कार्यक्रम अम्बिकापुर 15 अगस्त 2026/   केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय…

    Read more

    119 अमृत सरोवरों में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

    अमृत सरोवरों में हुआ ध्वजारोहण, तिरंगा रैली, पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियानय जनसंवाद 2.0’ के तहत ग्रामीणों ने लिया विकसित भारत का संकल्प अम्बिकापुर 15 अगस्त 2026/  जिले में 80वें स्वतंत्रता दिवस…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!