Ro no D15139/23

साप्ताहिक समय सीमा की बैठक सम्पन्न

कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के निराकरण की स्थिति की गहन समीक्षा की
सुशासन तिहार के तीसरे चरण अंतर्गत जिले में 06 मई से समाधान शिविरों का होगा आयोजन, कलेक्टर ने आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने अधिकारियों को दिए निर्देश

अम्बिकापुर 05 मई 2025/ 
कलेक्टर श्री विलास भोसकर की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक हुई। उन्होंने सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के निराकरण की स्थिति की गहन समीक्षा की। उन्होंने विभागवार प्राप्त शिकायतों एवं मांगो की समीक्षा के दौरान सभी विभाग प्रमुखों को कड़े निर्देश देते हुए  कहा कि आप सभी स्वयं पोर्टल में आवेदनों  के निराकरण की स्थिति की जांच करें।  अधिकारी पूर्ण संवेदनशीलता और गंभीरता से कार्य करें, ताकि आमजनों को वास्तविक लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि लंबित आवेदनों का एक सप्ताह के भीतर शत-प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण अनिवार्य रूप से किया जाए।
कलेक्टर श्री भोसकर ने कहा कि सुशासन तिहार के तीसरे चरण के अंतर्गत 05 मई से 31 मई तक समाधान शिविर लगाए जाएंगे। जिले 06 मई से आयोजित होने वाले शिविरों में सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित कर लें।  उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे कल से शुरू हो रहे समाधान शिविर में समय पर उपस्थित रहें और शिविर की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने हेतु प्रचार-प्रसार की व्यवस्था सुनिश्चित करें। इसके साथ ही उन्होंने शिविर के सफल आयोजन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर श्री भोसकर ने मुख्यमंत्री जनदर्शन के लंबित प्रकरणों की भी समीक्षा की तथा दस दिवस के भीतर सभी प्रकरणों का निराकरण किए जाने विभागों को निर्देशित किया। बैठक में विभागीय कार्यों की भी समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, श्री अमृत लाल ध्रुव, श्री रामसिंह ठाकुर सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    जीपीएफ प्रकरणों के निराकरण हेतु 19 से 21 अगस्त तक विशेष शिविर का होगा आयोजन

    अम्बिकापुर 16 अगस्त 2026/   वरिष्ठ कोषालय अधिकारी ने बताया कि सामान्य भविष्य निधि (जी.पी.एफ.) अभिदाताओं के गुमशुदा कटौत्रे, ऋणात्मक शेष, full want/part want/missing credit प्रकरणों के निराकरण हेतु महालेखाकार (लेखा…

    Read more

    आपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र 0.4 अभियान के तहत सरगुजा की महिलाओं ने सैनिक भाइयों के लिए भेजा रक्षा सूत्र

    सीमा पर तैनात जवानों तक पहुंचेगा छत्तीसगढ़ की बहनों का स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद- महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े   अम्बिकापुर 16 अगस्त 2026/ रक्षाबंधन के पावन…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!