
जशपुर 23 फरवरी 25/ त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के तहत तीसरे चरण का मतदान आज कांसाबेल, पत्थलगांव, फरसाबहार में है। केन्द्र में बुजुर्ग, युवा, महिलाएं, पुरुष, दिव्यांग मतदाता बड़ी संख्या में मतदान केंद्र में पहुंच रहे हैं। लोगों में मतदान के प्रति उत्साह दिखाई दे रहा है। लोकतंत्र के इस महापर्व में सभी लोग अपना कर्तव्य निभा रहे हैं।









