Ro no D15139/23

कलेक्टर ने धान खरीदी के मद्देनजर समितियों के नोडल अधिकारी, पटवारी, समिति प्रबंधक एवं ऑपरेटर की बैठक ली

अवैध धान खपाने का प्रयास करने वाले कोचियों एवं बिचौलियों पर कार्रवाई करने के दिए निर्देश
कलेक्टर   जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में धान खरीदी के मद्देनजर समितियों के नोडल अधिकारियों, पटवारियों, समिति प्रबंधकों एवं ऑपरेटर्स की बैठक ली। कलेक्टर ने अवैध धान खपाने का प्रयास करने वाले  कोचियों एवं बिचौलियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अंतर्राज्यीय सीमाओं पर अवैध धान के परिवहन को रोकने के लिए लगातार मानिटरिंग जारी रखें। उन्होंने कहा कि धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों को धान की बिक्री करने में किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होना चाहिए। उन्होंने छोटे किसानों का धान प्राथमिकता से पहले खरीदने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने धान उपार्जन केन्द्रों में धान के सुरक्षित रखरखाव एवं भंडारण के लिए कहा। उन्होंने सभी समिति प्रबंधकों, अधिकारियों एवं धान खरीदी कार्य में लगे अन्य कर्मचारियों को समन्वित तरीके से कार्य करने कहा।
कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने कहा कि किसी भी किसान को कोचियों एवं बिचौलियों की जानकारी मिलने पर फोन के माध्यम से सूचित करें। उनकी जानकारी गोपनीय रखी जाएगी। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले तीन समितियों के प्रबंधक एवं ऑपरेटर को सम्मानित किया गया। कलेक्टर   जितेन्द्र यादव ने धान उपार्जन केन्द्र बागरेकसा के समिति प्रबंधक   नीलकंठ साहू, धान उपार्जन केन्द्र कोकपुर के समिति प्रबंधक  कुंदन साहू एवं ऑपरेटर   रोजश सोनकर, धान उपार्जन केन्द्र छुरिया के समिति प्रबंधक   हुकुम साहू एवं ऑपरेटर   लोकेन्द्र को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर डीएमओ   हीना खान, सहायक खाद्य अधिकारी  द्रोण कामड़े सहित समिति के नोडल अधिकारी, समिति प्रबंधक, पटवारी, ऑपरेटर एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    आजीविका से जोड़ना आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम : वन मंत्री केदार कश्यप

      वनौषधियों से महिलाओं को रोजगार की मिलेगी नई राह मानव-हाथी द्वंद्व रोकने सामुदायिक भागीदारी पर जोर रायपुर, 20 अगस्त 2026/ आजीविका से जोड़ना आर्थिक सशक्तिकरण की मुख्य धुरी है।…

    Read more

    वन मंत्री केदार कश्यप कल कोरबा जिले के प्रवास पर

    *अशोक वाटिका, फुटका पहाड़ और कॉफी प्वाइंट सहित विभिन्न स्थलों का करेंगे भ्रमण*   रायपुर, 19 अगस्त 2026/ वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप कल 20 अगस्त को…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ