Ro no D15139/23

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र फुन्दुरडिहारी में पुनः शुरू हुई संस्थागत प्रसव एवं आईपीडी सेवाएं कलेक्टर के निर्देश पर स्वास्थ्य केन्द्र में 6 वर्ष बाद मिली प्रसव सुविधा, क्षेत्रवासियों को मिलेगी राहत

 

अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र फुन्दुरडिहारी, विकासखण्ड दरिमा में कोविड काल के बाद लगभग 6 वर्ष के अंतराल के पश्चात संस्थागत प्रसव एवं आईपीडी (अंतरंग रोगी विभाग) सेवाएं पुनः प्रारंभ कर दी गई हैं। इससे क्षेत्र के ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर बेहतर एवं सुगम स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

उल्लेखनीय है कि कोविड काल के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र फुन्दुरडिहारी को टेस्टिंग सेंटर के रूप में उपयोग किया गया था। इसके पश्चात यहां विकासखण्ड कार्यालय संचालित होने के कारण संस्थागत प्रसव एवं आईपीडी सेवाएं प्रभावित थीं। कलेक्टर श्री अजित वसंत ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र फुन्दुरडिहारी का भ्रमण कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया तथा विकासखण्ड कार्यालय को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दरिमा में स्थानांतरित कर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में तत्काल आईपीडी एवं संस्थागत प्रसव सेवाएं प्रारंभ करने के निर्देश संस्था प्रभारी एवं खण्ड चिकित्सा अधिकारी को दिए।

कलेक्टर के निर्देश के अनुपालन में विकासखण्ड कार्यालय को तत्काल सीएचसी दरिमा में स्थानांतरित किया गया। इसके बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में वार्ड एवं संस्थागत प्रसव की आवश्यक व्यवस्थाओं को अद्यतन किया गया। साथ ही, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के अधीनस्थ उप स्वास्थ्य केन्द्रों के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को संस्थागत प्रसव के लिए समन्वय कर स्वास्थ्य केन्द्र तक लाने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई।

इसी क्रम में उप स्वास्थ्य केन्द्र सकालो निवासी एक गर्भवती महिला का प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र फुन्दुरडिहारी में सफलतापूर्वक संस्थागत प्रसव कराया गया। प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा आवश्यक देखभाल एवं निगरानी की जा रही है।

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र फुन्दुरडिहारी में संस्थागत प्रसव एवं आईपीडी सेवाओं के पुनः प्रारंभ होने से क्षेत्र के ग्रामीणों को अब उपचार एवं प्रसव के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होने से गर्भवती महिलाओं एवं आम नागरिकों को समय पर आवश्यक स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिल सकेगा।

  • Related Posts

    रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की छापेमार कार्रवाई अंबिकापुर के थोक खाद्य एवं मिठाई बाजारों का औचक निरीक्षण, वेफर्स का नमूना जांच हेतु भेजा

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   राज्य में आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट,…

    Read more

    रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान