Ro no D15139/23

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के राजनांदगांव जिला प्रवास के मद्देनजर संभागायुक्त एवं पुलिस महानिरीक्षक ने स्टेट हाई स्कूल मैदान पहुंचकर लखपति दीदी सम्मेलन कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया

राजनांदगांव 03 नवम्बर 2025। उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन के 5 नवम्बर 2025 को राजनांदगांव जिला प्रवास के दृष्टिगत संभागायुक्त श्री सत्यनारायण राठौर एवं पुलिस महानिरीक्षक श्री अभिषेक शांडिल्य ने स्टेट हाई स्कूल मैदान पहुंचकर लखपति दीदी सम्मेलन कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। इस दौरान कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव, पुलिस अधीक्षक श्रीमती अंकिता शर्मा एवं एएसएलआर श्री रूपेश कुमार उपस्थित रहे। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने मंच एवं बैठक व्यवस्था, विभिन्न स्टॉल, यातायात एवं पार्किंग, पेयजल एवं अन्य आवश्यक व्यवस्था के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर की जा रही आवश्यक तैयारी से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि मंच एवं बैठक व्यवस्था, पार्किंग के साथ ही सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारी सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती अंकिता शर्मा ने यातायात, सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में बताया। इस दौरान एसपी एसआईबी श्री नीरज चंद्राकर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्री प्रेम प्रकाश शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीटीएस श्री गजेन्द्र यादव, नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम डोंगरगढ़ श्री एम भार्गव, एसडीएम राजनांदगांव श्री गौतमचंद पाटिल, एसडीएम डोंगरगांव श्री श्रीकांत कोराम एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर की गई कार्रवाई

    राजनांदगांव 01 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिज का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की…

    Read more

    अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाईन आवेदन 10 अप्रैल तक आमंत्रित

    राजनांदगांव 01 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) भारतीय थल सेना में अग्निवीर की भर्ती के लिए ऑनलाईन पंजीयन प्रक्रिया की अंतिम तिथि में वृद्धि करते हुए 10 अप्रैल 2026 कर…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत