Ro no D15139/23

कॉलेज के अतिरिक्त कक्ष भवन का लोकार्पण

सुखराम नागे महाविद्यालय को मिली नई सौगात, उच्च शिक्षा को मिलेगा नया आयाम

मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने कहा – गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और मजबूत अधोसंरचना से तैयार होंगे प्रदेश के भविष्य के नागरिक

 

धमतरी, 31 जुलाई 2026/ नगरी क्षेत्र में शिक्षा एवं आधारभूत विकास को नई गति देते हुए प्रदेश के राजस्व, आपदा प्रबंधन, पुनर्वास एवं उच्च शिक्षा मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने आज शासकीय सुखराम नागे महाविद्यालय, नगरी में लगभग 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित अतिरिक्त कक्ष भवन का लोकार्पण किया। इसके साथ ही उन्होंने नगर पंचायत क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास कर क्षेत्रवासियों को विकास की नई सौगात दी। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया तथा महाविद्यालय की वार्षिक साहित्यिक एवं शैक्षणिक पुस्तिका ‘श्रेष्ठांश’ का विमोचन किया।

 

लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ग्रामीण एवं आदिवासी अंचलों तक गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा की सुविधाएं पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।7 उन्होंने कहा कि बेहतर अधोसंरचना, आधुनिक संसाधन और अनुकूल शैक्षणिक वातावरण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक हैं। नया अतिरिक्त कक्ष भवन विद्यार्थियों 7को अध्ययन, सेमिनार, शैक्षणिक गतिविधियों तथा विभिन्न सह-पाठ्यक्रम कार्यक्रमों के संचालन के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएगा।

 

मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि आज के विद्यार्थी ही कल के जिम्मेदार नागरिक और राष्ट्र निर्माण के सशक्त आधार हैं। इसलिए शिक्षा संस्थानों का सुदृढ़ीकरण सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, परिश्रम और नवाचार की भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान करते हुए कहा कि सफलता का कोई विकल्प नहीं होता और निरंतर प्रयास ही जीवन में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाता है।

 

उन्होंने परिसर में पौधारोपण करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। यदि प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प ले, तो आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित किया जा सकता है।

 

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरुण सार्वा, जनपद पंचायत नगरी के अध्यक्ष, महेश गोटा,पूर्व विधायक श्रीमती पिंकी ध्रुव, श्री श्रवण मरकाम, श्री प्रकाश बैस सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में अधिकारी-कर्मचारी, प्राध्यापकगण, छात्र-छात्राएं तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    राजनांदगांव जिले में अब तक 4750.4 मिमी वर्षा दर्ज

      – जिले में आज 45.5 मिमी बारिश हुई राजनांदगांव 24 अगस्त 2026। राजनांदगांव जिले में इस वर्ष चालू मानसून वर्ष में 1 जून 2026 से अब तक जिले के…

    Read more

    बहनों का मान, विष्णु भैया ने किया सम्मान: रक्षाबंधन से पहले मिला बहनों को उपहार

      महतारी वंदन की 30वीं किस्त बनी श्रीमती अनिता के लिए खुशियों की सौगात रायपुर, 24 अगस्त 2026/ रक्षाबंधन जैसे पर्व के पहले मिलने वाली छोटी-सी आर्थिक मदद भी परिवार…

    Read more

    NATIONAL

    भागलपुर जिला के नौवगछीया के खड़ीक प्रखंड के राघोपुर गांव में कल देर रात 2:30 बजे बांध टूट गया !

    भागलपुर जिला के नौवगछीया के खड़ीक प्रखंड के राघोपुर गांव में कल देर रात 2:30 बजे बांध टूट गया !

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया