जशपुरनगर 31 जुलाई 2026/ प्रधानमंत्री आवास योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए बनी वरदान, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लोगों को मिल रहा अपना आशियाना जशपुर जिले के तपकरा निवासी सुनील पांडेय कभी कच्चे मकान में अपने परिवार के साथ रहने को मजबूर थे। बरसात के मौसम में घर टपकता था और हर वर्ष परिवार को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शासन द्वारा संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत सुनील पांडेय को पक्के आवास की सौगात मिली। योजना से मिली सहायता के माध्यम से उन्होंने अपना पक्का घर बनवाया, जिससे उनके परिवार को सुरक्षित, सम्मानजनक और बेहतर जीवन जीने का अवसर मिला।
सुनील पांडेय बताते हैं कि कच्चे मकान में जीवन काफी कठिन था, लेकिन अब अपना पक्का घर होने से परिवार निश्चिंत होकर रह रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना ने उनके जीवन में नया विश्वास और खुशियां लेकर आई हैं।
प्रधानमंत्री आवास योजना जरूरतमंद परिवारों को केवल पक्का घर ही नहीं, बल्कि सम्मानजनक जीवन और सुरक्षित भविष्य भी प्रदान कर रही है।
महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त से बहन देवेंद्र कुमारी के चेहरे पर खिली रक्षाबंधन की मुस्कान
राखी के त्योहार से पहले ‘विष्णु भैया’ का स्नेहिल उपहार रायपुर, 24 अगस्त 2026। प्रदेश की माताओं-बहनों के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित…
Read more








