Ro no D15139/23

श्रमिक बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना का शुभारंभ कक्षा 6वीं से 12वीं तक निःशुल्क आवासीय शिक्षा उपलब्ध

 जशपुरनगर 30 जुलाई 2025/ श्रमिक परिवारों के बच्चों के उज्जवल भविष्य हेतु श्रम विभाग द्वारा “अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना” का शुभारंभ किया गया है। इस योजना के अंतर्गत भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में पंजीकृत श्रमिकों के पहले दो बच्चों को शैक्षणिक सत्र 2025-26 से कक्षा छठवीं में प्रवेश दिलाकर बारहवीं तक की शिक्षा आवासीय विद्यालयों में निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।

जशपुर के श्रम पदाधिकारी  ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना का लाभ उन छात्र-छात्राओं को मिलेगा जो कक्षा पांचवी में अच्छे अंक प्राप्त कर मेरिट के टॉप-10 में स्थान प्राप्त करेंगे और कोरम समितियों द्वारा चयनित किए जाएंगे। चयनित विद्यार्थियों को सभी प्रकार की शुल्क माफ करते हुए प्रवेश शुल्क, शैक्षणिक शुल्क, गणवेश, पुस्तकें, छात्रावास एवं भोजन की व्यवस्था श्रमिक कल्याण मंडल द्वारा की जाएगी।
योजना का लाभ लेने हेतु आवश्यक है कि श्रमिक का नाम भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में कम से कम एक वर्ष पूर्व से पंजीकृत हो तथा बच्चा कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए पात्र हो। योजना केवल प्रथम दो बच्चों पर लागू होगी। आवेदन के साथ जीवन्त श्रमिक पंजीयन कार्ड, मूल निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की प्रति, पूर्व कक्षा में उत्तीर्णता की अंकसूची, वर्तमान कक्षा में अध्ययनरत होने का प्रमाण पत्र, पिछली कक्षा की टी.सी. (केवल प्रवेश हेतु), जाति प्रमाण पत्र तथा छात्र व छात्रा का आय प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से संलग्न करना होगा। इस योजना के अंतर्गत आवेदन श्रमिक स्वयं श्रमेव जयते मोबाइल ऐप कर सकते हैं, जनपद पंचायत पर कार्यरत श्रम संसाधन केंद्र या नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर  के माध्यम से भी योजना का लाभ प्राप्त किया जा सकता है।

  • Related Posts

    कलेक्टर रोहित व्यास ने सन्ना क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था  की समीक्षा जश लर्न के प्रभावी संचालन पर विशेष जोर, शैक्षणिक व्यवस्था बेहतर करने पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करने दिए निर्देश

     जशपुरनगर 31 जुलाई 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने तहसील कार्यालय सन्ना में सन्ना क्षेत्र के विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं जश लर्न कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर…

    Read more

    कलेक्टर  रोहित व्यास ने केसरा एवं सन्ना में महाविद्यालय भवन निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण गुणवत्ता, तकनीकी मानकों के अनुसार और विद्यार्थियों की आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित करने दिए निर्देश

      जशपुरनगर 31 जुलाई 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास ने गुरुवार को जनपद पंचायत मनोरा के ग्राम केसरा में प्रस्तावित नवीन महाविद्यालय भवन हेतु चिन्हांकित भूमि तथा सन्ना में निर्माणाधीन महाविद्यालय भवन…

    Read more

    NATIONAL

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    पीएम मोदी के नये वीडियो पर CJP का तंज: बोले दीपके- देश का भविष्य नहीं, स्किन दिख रही ज्यादा ब्राइट

    पीएम मोदी के नये वीडियो पर CJP का तंज: बोले दीपके- देश का भविष्य नहीं, स्किन दिख रही ज्यादा ब्राइट

    पीएम मोदी के AI-जनरेटेड वीडियो मामले में Meta पर शिकंजा, India Head के खिलाफ FIR

    पीएम मोदी के AI-जनरेटेड वीडियो मामले में Meta पर शिकंजा, India Head के खिलाफ FIR