Ro no D15139/23

शिशु संरक्षण माह का शुभारम्भ कलेक्टर ने बच्चों को पिलाया विटामिन और आयरन का ड्रॉप

रायपुर 21 जनवरी 2025। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने शिशु संरक्षण माह के शुभारंभ के अवसर पर कालीबाड़ी स्थित जिला चिकित्सालय में 6 माह से 5 साल के बच्चों को आयरन ड्रॉप और 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ड्रॉप पिलाया। यह कार्यक्रम आज से शुरू होकर आगामी 21 फरवरी तक चलेगा। साथ ही कलेक्टर डॉ. सिंह ने अस्पताल का भी निरीक्षण किया और बच्चों के स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए। कलेक्टर ने अस्पताल में खिड़कियों में जाली लगाने का निर्देश दिए , ताकि मच्छरों से होने वाले संक्रमण से बच्चों को बचाया जा सके। शिशु संरक्षण माह का उद्देश्य बच्चों में खून की कमी और विटामिन की कमी से होने वाली बीमारियों से बचाव करना है। इस अभियान के तहत बच्चों को आवश्यक पोषण तत्वों की खुराक दी जा रही है, जिससे उनका शारीरिक और मानसिक विकास सही तरीके से हो सके। कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि लोग इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपने बच्चों को समय पर विटामिन और आयरन ड्रॉप की खुराक दें, ताकि उनका स्वास्थ्य बेहतर रहे। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथिलेश चौधरी मौजूद थे।
  • Related Posts

    खल्लारी रोप-वे दुर्घटना: मुख्यमंत्री ने सहायता राशि की घोषणा की, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई

    रायपुर 24 मार्च 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने महासमुंद जिले के खल्लारी माता मंदिर में हाल ही में हुई रोप-वे दुर्घटना में प्रभावित परिवारों के लिए सहायता राशि की…

    Read more

    विश्व क्षय दिवस पर कोरबा जिले में 100 दिवसीय टीबी पहचान एवं उपचार अभियान का हुआ शुभारंभ

    *कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल* *टीबी मुक्त पंचायतों को प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित, मरीजों को निक्षय किट किया प्रदान कैबिनेट मंत्री ने…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे