Ro no D15139/23

सुशासन तिहार 2026 का शुभारंभ: जनसंवाद, पारदर्शिता और त्वरित समाधान का सशक्त अभियान’ ’किसान को मिला संसाधन, किताब सिंह की खेती को मिली नई दिशा’

 

कोरबा, 01 मई 2026/मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में सुशासन तिहार 2026 का शुभारंभ आज से उत्साह और व्यापक जनभागीदारी के साथ हुआ। यह अभियान केवल एक प्रशासनिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि शासन की संवेदनशीलता, जवाबदेही और जन केन्द्रित कार्यप्रणाली का जीवंत उदाहरण है। इसके माध्यम से सरकार सीधे जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुन रही है, उनका त्वरित निराकरण सुनिश्चित कर रही है तथा विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचा रही है।
सुशासन तिहार का मुख्य उद्देश्य शासन और आमजन के बीच की दूरी को कम करना, पारदर्शिता को बढ़ावा देना तथा सेवा वितरण प्रणाली को अधिक प्रभावी बनाना है। इसके अंतर्गत जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में चरणबद्ध तरीके से जनसुनवाई शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जहां विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहकर मौके पर ही समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। साथ ही पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित करने की प्रक्रिया भी सरल एवं त्वरित बनाई गई है।
इसी कड़ी में आज कटघोरा विकासखंड के ग्राम धनरास में एक बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित हुए। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गई। प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर मौके पर ही निराकरण किया गया, जिससे लोगों में संतोष और विश्वास का वातावरण बना।
शिविर के दौरान कोरबा जिले के जमनीपाली निवासी किसान श्री किताब सिंह कंवर को कृषि विभाग द्वारा 1.5 एचपी इलेक्ट्रिक मोटरपंप प्रदान किया गया। श्री कंवर के पास लगभग साढ़े तीन एकड़ कृषि भूमि है, जिसमें वे परंपरागत रूप से धान की खेती करते हैं। सिंचाई के सीमित संसाधनों के कारण उन्हें खेती में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। मोटरपंप मिलने से अब उन्हें समय पर सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे उनकी कृषि उत्पादकता में वृद्धि और उनकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगी।
श्री कंवर ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित शिविर आम नागरिकों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि पहले जहां छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालयों में जाना पड़ता था, वहीं अब शिविरों के माध्यम से समस्याओं का त्वरित निराकरण हो रहा है। साथ ही, विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी सीधे प्राप्त हो रही है, जिससे पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि यह पहल सरकार के प्रति जनता के विश्वास को और अधिक मजबूत करती है तथा यह दर्शाती है कि शासन वास्तव में जनहित के प्रति प्रतिबद्ध और उत्तरदायी है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के जनहितकारी प्रयास निश्चित रूप से प्रदेश के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

  • Related Posts

    ग्राम सभाओं एवं कृषक चौपाल के माध्यम से किसानों को दी जा रही योजनाओं की जानकारी

      राजनांदगांव 30 जून 2026। जिले की ग्राम पंचायतों में किसानों को शासन की कृषि एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ग्राम सभा एवं कृषक चौपाल…

    Read more

    कबीरधाम में उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण, कालाबाजारी रोकने 170 केंद्रों का निरीक्षण

      दो विक्रय केंद्रों के लाइसेंस निलंबित, 40 कृषि केंद्रों को कारण बताओ नोटिस जारी रायपुर, 30 जून 2026/राज्य सरकार खरीफ सीजन 2026 के लिए किसानों को पर्याप्त रासायनिक खाद…

    Read more

    NATIONAL

    भरत भूषण तिवारी की हत्या के विरोध में विप्र परिवार रायगढ़ की शोकसभा, न्यायिक जांच की उठी मांग

    भरत भूषण तिवारी की हत्या के विरोध में विप्र परिवार रायगढ़ की शोकसभा, न्यायिक जांच की उठी मांग

    राम मंदिर फंड विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने किया तत्काल सुनवाई से इनकार, कहा- आसमान नहीं टूट पड़ेगा…इतनी क्या जल्दी है

    राम मंदिर फंड विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने किया तत्काल सुनवाई से इनकार, कहा- आसमान नहीं टूट पड़ेगा…इतनी क्या जल्दी है

    1 जुलाई से बदल रहे रसोई गैस के नियम, बंगाल में भी इन ग्राहकों का कट जायेगा कनेक्शन

    1 जुलाई से बदल रहे रसोई गैस के नियम, बंगाल में भी इन ग्राहकों का कट जायेगा कनेक्शन

    1 जुलाई से पेट्रोल-डीजल की बिक्री पर लगी पाबंदियां खत्म: आम लोगों और उद्योगों को राहत

    1 जुलाई से पेट्रोल-डीजल की बिक्री पर लगी पाबंदियां खत्म: आम लोगों और उद्योगों को राहत

    कौन हैं जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई, जो तैयार करेंगी बंगाल के लिए समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट

    कौन हैं जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई, जो तैयार करेंगी बंगाल के लिए समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट

    बंगाल विधानसभा में आज UCC विधेयक पर महासंग्राम, ममता और रीतब्रत गुट में नंबर-1 बनने की होड़

    बंगाल विधानसभा में आज UCC विधेयक पर महासंग्राम, ममता और रीतब्रत गुट में नंबर-1 बनने की होड़