Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना स्वास्थ्य एवं पोषण देखभाल हेतु प्रदान की जा रही प्रोत्साहन राशि

राजनांदगांव 19 मई 2025। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य एवं पोषण देखभाल हेतु प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। योजना के तहत पहले बच्चे के जन्म पर 2 किश्तों में 5000 रूपए सहायता दी जाती है। प्रथम किश्त के भुगतान हेतु आंगनबाड़ी केन्द्र में पंजीयन एवं गर्भावस्था के 6 माह के भीतर एक बार प्रसव पूर्व जांच आवश्यक है। द्वितीय किश्त के भुगतान हेतु बच्चे का जन्म पंजीकरण एवं बच्चे के प्रथम चक्र का संपूर्ण टीकाकरण आवश्यक है। द्वितीय संतान बालिका होने पर एकमुश्त 6000 रूपए की सहायता राशि प्रदान की जाती है। किश्त के भुगतान हेतु बालिका का जन्म पंजीकरण एवं बालिका के प्रथम चक्र का संपूर्ण टीकाकरण आवश्यक है। आवेदन हेतु निर्धारित समय अंतिम एलएमपी तिथि से 570 दिवस के अंदर ही आवेदन एण्ट्री किया जा सकता है। महिला का बैंक खाता आधार सीडिंग होना आवश्यक है। राशि का भुगतान डीबीटी मोड के माध्यम से लाभार्थी के खाते में किया जाएगा। हितग्राही को आंगनबाड़ी केन्द्र में पंजीकरण कराना आवश्यक है। फार्म के साथ स्वयं, पति, परिवार के सदस्य का मोबाईल नंबर, महिला के बैंक खाते का वितरण, जच्चा बच्चा कार्ड जमा करना, आधार कार्ड का विवरण जमा करना होगा। पात्रता हेतु एक आवश्यक दस्तावेज राशन कार्ड आयुष्मान कार्ड, ई-श्रम कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड आदि जमा कराना होगा। सॉफ्टवेयर में डाटा एण्ट्री कर आवश्यक दस्तावेज अपलोड किया जाना होगा। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ लेने के लिए पात्र हितग्राही आवेदन करने के लिए पास के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पर्यवेक्षक, परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास तथा हेल्पलाइन नंबर 14408 पर  संपर्क कर सकते है। इसके साथ ही मोबाईल एप https://pmmvy.wcd.gov.in/apk/PMMVYsoft.apk से भी आवेदन कर सकते है।

  • Related Posts

    जनदर्शन में प्राप्त आवेदन पर की गई त्वरित निराकरण

    *- श्रमिकों को किया गया 25056 रूपए का भुगतान* राजनांदगांव 06 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर त्वरित एवं प्रभावी…

    Read more

    सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में लगाया जा रहा एचपीवी वैक्सीन

    राजनांदगांव 06 अप्रैल 2026। एचपीवी वैक्सीन गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के बचाव के लिए जिला चिकित्सालय राजनांदगांव में प्रतिदिन एचपीवी वैक्सीनेशन किया जा रहा है। इसके साथ ही जिले के…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….