Ro no D15139/23

प्रभारी सचिव ऋचा शर्मा ने किया पीएमश्री स्कूल का निरीक्षण

रोबोटिक्स, फिजिक्स, बायोलॉजी, कंप्यूटर एवं केमिस्ट्री लैब, शुद्ध पेयजल, लाइब्रेरी सहित अन्य सुविधाओं का लिया जायजा

पीएम  पं.आर.डी. तिवारी शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय, आमापारा का एसीएस एवं जिले की प्रभारी सचिव  ऋचा शर्मा ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर पीएम  योजना के अंतर्गत मिली सुविधाओं की जानकारी ली। विद्यार्थियों ने बताया कि विद्यालय में लाइब्रेरी में पर्याप्त पुस्तकें, आधुनिक प्रयोगशालाएं तथा बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर की सुविधा उपलब्ध है।

निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों के पालक भी उपस्थित रहे।  शर्मा ने पालकों से विद्यालय की आवश्यकताओं के संबंध में सुझाव मांगे। उन्होंने बच्चों को कहा कि विद्यालय उनका अपना है, इसलिए इसकी संपत्ति की सुरक्षा उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने नल उपयोग के बाद टेप बंद करने जैसे छोटे लेकिन महत्वपूर्ण विषयों पर भी विशेष ध्यान देने को कहा।

इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने विद्यार्थियों से उनकी पसंदीदा विषयों के बारे में चर्चा की। जब विद्यार्थियों ने गणित को पसंदीदा विषय बताया, तो कलेक्टर ने उनसे गणित से जुड़े कुछ कैलकुलेशन पूछकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

प्रभारी सचिव  ऋचा शर्मा ने शिक्षकों की जानकारी के साथ रोबोटिक्स, फिजिक्स, बायोलॉजी, कंप्यूटर एवं केमिस्ट्री लैब, शुद्ध पेयजल, लाइब्रेरी, कक्षा, शौचालय, खेल मैदान तथा वाई-फाई की उपलब्धता का विस्तृत निरीक्षण किया।

लाइब्रेरी निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुस्तकों की जानकारी ली तथा पुस्तक रजिस्टर का जायजा लिया। कक्षा कक्षों में फर्नीचर की स्थिति देखी और आवश्यकतानुसार शीघ्र बदलाव के निर्देश दिए। गर्ल्स टॉयलेट के निरीक्षण में उन्होंने सैनिटरी वेंडिंग मशीन एवं इंसीनेटर मशीन की कार्यशीलता की जांच की तथा इन्हें नियमित रूप से चालू रखने के निर्देश दिए।

प्रभारी सचिव ने विद्यालय की रोबोटिक्स लैब का भी निरीक्षण किया। विद्यार्थियों द्वारा किए जा रहे नवाचार, 3क् प्रिंटिंग एवं रोबोटिक्स प्रोजेक्ट्स की सराहना की गई। उन्होंने कहा कि ब्ैत् सहयोग से कक्षा 4 से 11 तक के विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं ऑटोमेशन का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाना सराहनीय पहल है।

इस अवसर पर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप, जिला पंचायत सीईओ  कुमार बिश्वरंजन, जिला शिक्षा अधिकारी श्री हिमांशु भारती, डीएमसी श्री अरुण कुमार शर्मा सहित विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    कुर्मी क्षत्रिय समाज का रहा है गौरवशाली अतीत – उप मुख्यमंत्री शर्मा

    *कुर्मी भवन जामगांव(एम) में डोम शेड और मंच बनाने की घोषणा की* *तर्रा में सामाजिक भवन हेतु 12 लाख की घोषणा* *चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज दुर्ग राज के 56 वें…

    Read more

    भारतीय प्रबंधन संस्थान, रायपुर के 15वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में भारत के विदेश मंत्री हुए शामिल

    *दीक्षांत समारोह में शामिल हो रहे छात्र भाग्यशाली हैं क्योंकि वे ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को प्राप्त करने वाली पीढ़ी का हिस्सा हैं; आप एक दशक की ठोस प्रगति और…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?