Ro no D15139/23

प्रभारी सचिव  शम्मी आबिदी ने ग्राम संबलपुर में बिहान आजीविका सेवा केंद्र, बिहान बाजार एवं बिहान कैंटीन का किया शुभारंभ

 

धमतरीए 12 फरवरी 2026/ प्रभारी सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा जिले की प्रभारी सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी ने आज विकासखंड धमतरी के ग्राम संबलपुर में बिहान योजना अंतर्गत नवनिर्मित आजीविका सेवा केंद्र, बिहान बाजार एवं बिहान कैंटीन का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने महिला स्व-सहायता समूहों की दीदियों से संवाद कर उनके कार्यों की सराहना की तथा आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
श्रीमती आबिदी ने कहा कि “बिहान योजना राज्य शासन की महत्वाकांक्षी पहल है, जिसके माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया जा रहा है। आज प्रारंभ हुए ये केंद्र न केवल महिलाओं को स्थायी रोजगार उपलब्ध कराएंगे, बल्कि स्थानीय स्तर पर उत्पादन, विपणन एवं सेवा सुविधाओं को भी सुदृढ़ करेंगे। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।”
उन्होंने बिहान अंतर्गत संचालित आजीविका सेवा केंद्र संबलपुर में उपलब्ध सेवाओं की विस्तार से जानकारी ली तथा पशु सखी प्रशिक्षण एवं अन्य कौशल विकास गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने समूहों द्वारा संचालित विविध आयमूलक गतिविधियोंकृजैसे दुग्ध उत्पादन, लघु व्यवसाय, खाद्य प्रसंस्करण एवं कृषि आधारित उद्यम की सराहना करते हुए कहा कि महिलाएं अब परिवार की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
बिहान बाजार में स्वयं सहायता समूहों द्वारा ताजा सब्जियां, अचार, बड़ी, पापड़, गुड़ एवं अन्य स्थानीय उत्पादों का विक्रय किया जा रहा है। इसके साथ ही खेती-किसानी में उपयोग होने वाली जैविक दवाइयों एवं उपयोगी सामग्री की भी उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कॉपी-किताबों का विक्रय भी प्रारंभ किया गया है, जिससे स्थानीय स्तर पर आवश्यक वस्तुएं सुलभ हो सकें।
बिहान कैंटीन का संचालन आंचल महिला संकुल स्तरीय संगठन, संबलपुर द्वारा किया जा रहा है, जो महिलाओं के लिए आय सृजन का सशक्त माध्यम बन रहा है। यह कैंटीन न केवल स्थानीय लोगों को स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराएगी, बल्कि समूह की महिलाओं को नियमित आमदनी भी सुनिश्चित करेगी।
कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने सचिव श्रीमती आबिदी को जिले में बिहान योजना के अंतर्गत संचालित गतिविधियों, महिला स्व-सहायता समूहों की उपलब्धियों तथा महिला सशक्तिकरण हेतु किए जा रहे नवाचारों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में बिहान के माध्यम से बड़ी संख्या में महिलाएं स्वरोजगार से जुड़कर आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं।
इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत धमतरी श्री गजेन्द्र ठाकुर, एपीओ (मनरेगा) श्री धरम सिंह, बीपीएम श्री प्रेमचंद सिन्हा सहित क्षेत्र के बिहान कैडर एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

  • Related Posts

    महतारी वंदन योजना से महंत परिवार की महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई राह

    सरकारी योजना से बढ़ा आत्मविश्वास, महिलाएं बन रहीं परिवार की ताकत सिलाई-कढ़ाई जैसे कार्यों से परिवार की आय में दे रहीं योगदान कोरबा, 05 मार्च 2026/ राज्य सरकार की ’महतारी…

    Read more

    मंत्री लखन लाल देवांगन 06 मार्च को कोरबा प्रवास पर रहेंगे, विभिन्न निर्माण कार्यों का करेंगे भूमिपूजन

    कोरबा, 05 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य एवं उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, वाणिज्यिक कर (आबकारी) एवं श्रम विभाग के मंत्री श्री लखन लाल देवांगन 06 मार्च को कोरबा जिले के…

    Read more

    NATIONAL

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    इजरायली अटैक में ईरान का मुगल काल से संबंधित पैलेस भी क्षतिग्रस्त, भारत से लूटा माल रखा गया था

    इजरायली अटैक में ईरान का मुगल काल से संबंधित पैलेस भी क्षतिग्रस्त, भारत से लूटा माल रखा गया था

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी