Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ में “प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना” से बढ़ रही ऊर्जा आत्मनिर्भरता

*श्रीमती कस्तूरी बाई को मिला 78 हजार रुपये की सब्सिडी का लाभ*

रायपुर, 27 जून 2025/प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से छत्तीसगढ़ में ऊर्जा क्रांति की नई शुरुआत हो चुकी है। केंद्र एवं राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से चल रही इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ अब आम नागरिकों तक पहुंचने लगा है। सक्ती जिले की वार्ड क्रमांक 14 निवासी श्रीमती कस्तूरी बाई साहू इसका उदाहरण बनकर सामने आई हैं, जिन्होंने अपने घर की छत पर 3 किलोवाट का सोलर प्लांट स्थापित कर न केवल बिजली संकट से राहत पाई, बल्कि सरकार से मिलने वाली सब्सिडी का लाभ भी उठाया।

श्रीमती कस्तूरी बाई ने बताया कि उन्हें इस सौर संयंत्र के लिए केंद्र सरकार से 78 हजार रुपये की सब्सिडी प्राप्त हुई, जिससे पूरी प्रणाली की लागत काफी कम हो गई। उनका कहना है कि सोलर प्लांट लगने के बाद से बिजली आपूर्ति में आई स्थिरता से उनका परिवार अत्यंत संतुष्ट है। गर्मी के मौसम में हल्की बारिश या आंधी के दौरान बिजली की कटौती आम बात थी, लेकिन अब ऐसा नहीं हो रहा। उन्होंने इस योजना को अपने परिवार के लिए वरदान बताया।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत केंद्र सरकार और छत्तीसगढ़ राज्य सरकार मिलकर सोलर संयंत्रों की स्थापना के लिए वित्तीय सहायता प्रदान कर रहे हैं।1 किलोवाट संयंत्र पर 30 हजार केंद्र और 15 हजार राज्य के मिलाकर 45 हजार रुपए की सब्सिडी, 2 किलोवाट संयंत्र पर 60 हजार केंद्र और 30 हजार राज्य के मिलाकर 90 हजार रुपए की सब्सिडी, 3 किलोवाट संयंत्र पर 78 हजार केंद्र और 30 हजार राज्य के मिलाकर 1 लाख 8 हजार रुपए की सब्सिडी दी जाती है।इन संयंत्रों से क्रमशः 120, 240 और 360 यूनिट तक बिजली निःशुल्क प्राप्त की जा सकती है, जिससे उपभोक्ताओं के मासिक खर्च में भारी कमी आती है। योजना के अंतर्गत लगाए जाने वाले सोलर पैनलों की 25 साल की वारंटी और 5 साल का फ्री संधारण अधिकृत वेंडर द्वारा किया जाएगा।

इस योजना से छत्तीसगढ़ में न केवल घरेलू उपभोक्ताओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी नागरिकों की सीधी भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। सौर ऊर्जा के उपयोग से कार्बन उत्सर्जन में कमी आ रही है और हर घर बिजली की आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो रहा है।
राज्य शासन ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी विद्युत कार्यालय या पोर्टल पर संपर्क कर प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना का अधिकतम लाभ उठाएं। योजना से संबंधित जानकारी और पंजीयन प्रक्रिया पूरी तरह सरल और पारदर्शी है।

  • Related Posts

    स्वस्थ बेटियां, सक्षम बेटियां: छत्तीसगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ

    कैबिनेट मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लखनपुर में व्यवस्थाओं का लिया जायजा रायपुर, 6 अपै्रल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध प्रारंभ किए गए राष्ट्रीय…

    Read more

    कृषि मंत्री रामविचार नेताम 7 अप्रैल से करेंगे संभागवार विभागीय समीक्षा

    रायपुर, 06 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम की अध्यक्षता में 7 अप्रैल से 11 अप्रैल तक संभागवार विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई है। मंत्री…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….