Ro no D15139/23

बच्चों में बढ़ती मोबाइल लत बन सकती है मुसीबत, प्रेमानंद जी महाराज ने बताया समाधान

आज के समय में मोबाइल हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है. दूर बैठे परिवार और दोस्तों से बात करनी हो या ऑनलाइन पढ़ाई करनी हो—मोबाइल बहुत जरूरी है. लेकिन जब इसका जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल होने लगता है, तो यह धीरे-धीरे लत में बदल जाता है. लोग घंटों सोशल मीडिया पर रील्स और यूट्यूब शॉर्ट्स देखते रहते हैं और उन्हें इसका अहसास भी नहीं होता.ऐसी ही एक आदत से परेशान एक छोटा बच्चा प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम पहुंचा. बच्चे को मोबाइल पर घंटों यूट्यूब शॉर्ट्स देखने की आदत थी. उसने अपनी यह समस्या प्रेमानंद जी महाराज को बताई.आइए बच्चे की बात सून प्रेमानंद महाराज ने क्या कहा.

मोबाइल चलाने की आदत

प्रेमानंद महाराज से एक छोटे बच्चे ने कहा कि महाराज, उसे मोबाइल चलाने की आदत है. प्रेमानंद महाराज ने बच्चे से पूछा कि वह दिन में कितनी देर मोबाइल चलाता है. बच्चे ने जवाब दिया—दो घंटे. इस पर परिवार के लोगों ने बताया कि जब बच्चा मोबाइल उठाता है, तो लगातार दो घंटे तक उसे चलाता रहता है.

यूट्यूब शॉर्ट्स और गेम बनी आदत

जब महाराज ने पूछा कि मोबाइल पर क्या देखते हो, तो बच्चे ने बताया कि वह यूट्यूब शॉर्ट्स देखता है और गेम खेलता है. उसने कहा कि वह कई बार मोबाइल न देखने की कोशिश करता है, लेकिन एक-दो दिन बाद फिर मन करने लगता है. घर में मोबाइल दिखते ही उससे दूर रहना उसके लिए मुश्किल हो जाता है.

प्रेमानंद महाराज की सलाह

यह सुनकर प्रेमानंद महाराज ने कहा कि यह आदत बहुत गलत है. यह उम्र पढ़ाई करने की है, न कि मोबाइल में समय बर्बाद करने की. सोशल मीडिया पर गलत और अश्लील वीडियो भी आते हैं, जो बच्चों के दिमाग पर बुरा असर डालते हैं.

प्रेमानंद महाराज ने बच्चे को सलाह दी कि वह मोबाइल का इस्तेमाल कम करे. अगर वीडियो देखने की आदत है, तो रामायण, महाभारत, संतों के प्रवचन और धार्मिक कार्यक्रम देखे, ताकि मन अच्छी बातों की ओर जाए. साथ ही भगवान का नाम जाप करें. कहा जाता है कि भगवान का नाम जाप करने से मन पर नियंत्रण रहता है और गलत आदतें धीरे-धीरे छूट जाती हैं. इससे मन शांत रहता है और पढ़ाई में भी मन लगता है.

  • Related Posts

    सावन में यूपी की इन 5 परंपराओं का इतिहास है बेहद दिलचस्प, कहीं नागकूप तो कहीं गूंजती है कजरी

    Sawan Traditions in Uttar Pradesh: सावन आते ही उत्तर प्रदेश की गलियां भगवान शिव की भक्ति से सराबोर हो जाती हैं. कहीं कांवड़ियों की भीड़ नजर आती है तो कहीं मंदिरों…

    Read more

    ग्रहण का गर्भस्थ बच्चे पर क्या पड़ता है असर? जानें धार्मिक आस्था, मान्यता और इससे बचने के पीछे की असली वजह

    Eclipse Pregnancy Effects: सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण को लेकर भारतीय धार्मिक परंपराओं में कई मान्यताएं प्रचलित हैं. इनमें गर्भवती महिलाओं और उनके गर्भ में पल रहे बच्चे को लेकर…

    Read more

    NATIONAL

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम