Ro no D15139/23

प्रदेश में अक्षय उर्जा से पर्यावरण संरक्षण दिशा में बढ़ते कदम अब भारी-भरकम बिजली बिल की टेंशन खत्म

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से श्री मनीष कुमार गुप्ता का बिजली बिल हुआ शून्य

अम्बिकापुर 29 जून 2025/  प्रदेश में अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रही है। इस योजना के जरिए आम लोगों को न केवल बिजली बिल की बढ़ती चिंता से राहत मिल रही है, बल्कि ग्रीन एनर्जी को अपनाकर वे पर्यावरण संरक्षण में भी अपनी भागीदारी निभा रहे हैं।

पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना से बिजली बिल हुआ शून्य

अम्बिकापुर के देवेंद्रम कॉलोनी में रहने वाले श्री मनीष कुमार गुप्ता बताते हैं कि, पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजनांतर्गत हमने अपने घर की छत पर तीन किलो वाट का सोलर पैनल लगवाया है। शासन की इस योजना के तहत हमें 78 हजार रुपए की सब्सिडी भी मिली है। तीन किलोवाट का सोलर पैनल लगवाने में करीब 1 लाख 95 हजार रुपए तक की लागत लगती है। उन्होंने बताया कि पहले उनके यहां 3 से 4 हजार रुपए तक का हर महीने बिजली बिल आता था। वहीं गर्मियों में बिजली का बिल भी बढ़ जाता था। लेकिन जब से हमने अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवाया है पिछले तीन महीने से बिजली बिल शून्य हो गया है। उन्होंने कहा कि शासन की इस योजना से अक्षय उर्जा में एक क्रांति आई है। उन्होंने सभी बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है कि ग्रीन उर्जा को बढ़ावा देने और अपने बिजली बिल का बजट खत्म करने के लिए इस योजना का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं। उन्होंने इस योजना के लिए शासन का आभार व्यक्त किया।

पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना हेतु आवेदन की प्रक्रिया
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ता राष्ट्रीय सौर ऊर्जा पोर्टल (https://pmsuryaghar.gov.in/  ) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए बिजली कनेक्शन नंबर, आधार कार्ड और छत की फोटो जैसी सामान्य जानकारियां अपलोड कर सकते हैं या फिर अपने नजदीकी बिजली विभाग में संपर्क कर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

  • Related Posts

    रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की छापेमार कार्रवाई अंबिकापुर के थोक खाद्य एवं मिठाई बाजारों का औचक निरीक्षण, वेफर्स का नमूना जांच हेतु भेजा

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   राज्य में आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट,…

    Read more

    रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल