Ro no D15139/23

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 48 रन से हराया, सीरीज में 2-1 से बनाई बढ़त

खेल डेस्क । भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को क्वींसलैंड में खेले गए चौथे टी20 मैच में 48 रन से हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली. भारतीय टीम के दिए 168 रन के लक्ष्य के जवाब में ऑस्ट्रेलिया 18.2 ओवर में 119 रन पर सिमट गई. ऑस्ट्रेलिया के लिए पारी की शुरुआत करने उतरे कप्तान मिशेल मार्श 30 और मैट शॉर्ट 25 के अलावा सारे बल्लेबाज फ्लॉप रहे. आखिरी पांच बल्लेबाज दो अंकों में भी नहीं पहुंच सके. ऑस्ट्रेलिया को 119 रन पर समेटने में भारतीय स्पिन गेंदबाजों का अहम योगदान रहा. वाशिंगटन सुंदर ने 1.2 ओवर में 3 रन देकर 3 विकेट लिए. अक्षर पटेल ने 2 जबकि वरुण चक्रवर्ती ने 1 विकेट लिए. शिवम दुबे ने भी 2 विकेट लिए। तेज गेंदबाजों अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह को 1-1 विकेट मिले.
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा ने अच्छी शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 56 रन जोड़े. अभिषेक 21 गेंद पर 28 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद निरंतर अंतराल पर विकेट गिरते रहे. इसका परिणाम यह हुआ कि टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 167 रन ही बना सकी. शुभमन गिल ने 39 गेंद पर 46 रन. शिवम दुबे ने 22, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 20 और अक्षर पटेल ने नाबाद 21 रन बनाए.
ऑस्ट्रेलिया के लिए नाथन एलिस ने 4 ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट लिए. एडम जांपा मंहगे रहे. उन्होंने 3 विकेट लिए लेकिन 4 ओवर में 45 रन लुटाए. जेवियर बार्टलेट और मार्क्स स्टॉयनिस को 1-1 विकेट मिले. पांच टी20 मैचों की सीरीज में भारतीय टीम 2-1 से आगे हो गई है. सीरीज का पहला मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था। सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच शनिवार को खेला जाएगा.

  • Related Posts

    ‘जन नायकन’ दूसरे दिन टिकी या फिसली? 50% गिरी कमाई, फिर भी 100 करोड़ क्लब में एंट्री

    Jana Nayagan Collection: थलापति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है. रिलीज के दूसरे दिन फिल्म की कमाई में करीब 50.5 फीसदी की गिरावट दर्ज…

    Read more

    Fact Check: क्या विराट कोहली ने छात्र आंदोलन का किया समर्थन? सोशल मीडिया पर वायरल दावे की सच्चाई आई सामने

    Virat Kohli student protest fact check: देशभर में परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता और निष्पक्षता को लेकर जारी छात्र आंदोलनों के बीच सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के नाम से…

    Read more

    NATIONAL

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है